2 Samuel 20:17 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
jab yoab usake nikatt gaya, tab sree ne poochha, kya too yoab haai? us ne kaha, ha, maain vahee hoo. fir us ne us se kaha, apanee dasee ke vachan suna. us ne kaha, maain to sun raha hoo.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
योआब उस स्त्री के पास बात करने गया। उस स्त्री ने पूछा, “क्या तुम योआब हो?” योआब ने उत्तर दिया, “हाँ, मैं हूँ।” तब उस स्त्री ने योआब से कहा, “मैं जो कहूँ सुनो।” योआब ने कहा, “मैं सुन रहा हूँ।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अत: योआब उसके समीप आया। उस स्त्री ने पूछा, ‘क्या आप योआब हैं?’ वह बोला, ‘हाँ मैं ही हूँ।’ स्त्री ने उससे कहा, ‘कृपया, अपनी सेविका की बात सुनिए।’ योआब बोला, ‘मैं तुम्हारी बात सुन रहा हूँ।’
Hindi Bible HHBD
जब योआब उसके निकट गया, तब स्त्री ने पूछा़, क्या तू योआब है? उस ने कहा, हां, मैं वही हूँ। फिर उस ने उस से कहा, अपनी दासी के वचन सुन। उस ने कहा, मैं तो सुन रहा हूँ।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब योआब उसके निकट गया, तब स्त्री ने पूछा, “क्या तू योआब है?” उसने कहा, “हाँ, मैं वही हूँ।” फिर उसने उससे कहा, “अपनी दासी के वचन सुन।” उसने कहा, “मैं सुन रहा हूँ।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब योआब वहां आए और उस स्त्री ने उनसे पूछा, “क्या आप ही योआब हैं?” “हां, मैं हूं.” योआब ने उत्तर दिया. तब उस स्त्री ने उनसे कहा, “अपनी सेविका की सुन लीजिए.” योआब ने कहा, “मैं सुन रहा हूं.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जब योआब उसके निकट गया, तब स्त्री ने पूछा, “क्या तू योआब है?” उसने कहा, “हाँ, मैं वही हूँ।” फिर उसने उससे कहा, “अपनी दासी के वचन सुन।” उसने कहा, “मैं सुन रहा हूँ।”