2 Samuel 20:18 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
vah kahane lagee, praacheenakal men to log kaha karate the, ki abel men poochha jaae aur is reeti jhgade ko nipatta dete the.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब उस स्त्री ने कहा, “अतीत में लोग कहते थे, ‘आबेल में सलाह माँगो तब समस्या सुलझ जाएगी।’
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
स्त्री ने कहा, ‘प्राचीन काल में लोग यह कहते थे, “यदि सलाह लेनी है तो आबेल नगर को जाओ।” इस प्रकार वे अपने झगड़ों का निपटारा कर लेते थे।
Hindi Bible HHBD
वह कहने लगी, प्राचीनकाल में तो लोग कहा करते थे, कि आबेल में पूछा़ जाए; और इस रीति झगड़े को निपटा देते थे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वह कहने लगी, “प्राचीनकाल में लोग कहा करते थे, ‘आबेल में पूछा जाए,’ और इस रीति झगड़े को निपटा देते थे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब उसने आगे कहा, “कुछ समय पहले यह कहा जाता था: ‘उन्हें यदि सलाह लेनी है’ तो सिर्फ आबेल ही से सलाह लो, इस प्रकार विवाद सुलझा लिया जाता था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
वह कहने लगी, “प्राचीनकाल में लोग कहा करते थे, ‘आबेल में पूछा जाए,’ और इस रीति झगड़े को निपटा देते थे।