2 Samuel 20:6 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab daud ne abeeshau se kaha, ab bikree ka putra shoba abashaalom se bhee hamaree aadhaik hani karega isaaliye too apane prabhu ke logon ko lekar usaka peechha kar, aeesa n ho ki vah gaddhvale nagar pakar hamaree drashtti se chhpai jaae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
दाऊद ने अबीशै से कहा, “बिक्री का पुत्र शेबा हम लोगों के लिये उससे भी अधिक खतरनाक है जितना अबशालोम था। इसलिये मेरे सेवकों को लो और शेबा का पीछा करो। शेबा को प्राचीर वाले नगरों में पहुँचने से पहले इसे शीघ्रता से मारो। यदि शेबा प्राचीर वाले नगरों में पहुँच जायेगा तो वह हम लोगों से बच निकलेगा।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
दाऊद ने अबीशय से कहा, ‘अब बिकरी का पुत्र शेबा, अबशालोम से अधिक हमारी हानि करेगा। तुम हमारे अंगरक्षक लेकर शेबा का पीछा करो। ऐसा न हो कि वह किलाबन्द नगरों में पहुँच जाए, और हमसे बच निकले।’
Hindi Bible HHBD
तब दाऊद ने अबीशै से कहा, अब बिक्री का पुत्रा शेबा अबशालोम से भी हमारी अधिक हानि करेगा; इसलिये तू अपने प्रभु के लोगों को लेकर उसका पीछा कर, ऐसा न हो कि वह गढ़वाले नगर पाकर हमारी दृष्टि से छिप जाए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब दाऊद ने अबीशै से कहा “अब बिक्री का पुत्र शेबा अबशालोम से भी अधिक हमारी हानि करेगा; इसलिये तू अपने प्रभु के लोगों को लेकर उसका पीछा कर, ऐसा न हो कि वह गढ़वाले नगर पाकर हमारी दृष्टि से छिप जाए ।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब दावीद ने अबीशाई से कहा, “अब तो बिकरी का पुत्र शीबा अबशालोम की अपेक्षा हमारा कहीं अधिक नुकसान कर देगा. अपने स्वामी के सेवकों को लेकर उसका पीछा करो, कि वह गढ़ नगरों में प्रवेश न कर सके, और हमसे छिप जाए.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब दाऊद ने अबीशै # से कहा, “अब बिक्री का पुत्र शेबा अबशालोम से भी हमारी अधिक हानि करेगा; इसलिए तू अपने प्रभु के लोगों को लेकर उसका पीछा कर, ऐसा न हो कि वह गढ़वाले नगर पाकर हमारी दृष्टि से छिप जाए।”