2 Samuel 20:8 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
ve gibon men us bharee patthr ke pas pahunche hee the, ki amasa un se a mila. yoab to yoddha ka vasr faette se kase huae tha, aur us faette men aek talavar usakee kamar par apanee myan men bandhaee hui thee aur jab vah chala, tab vah nikalakar gir padee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जब योआब और सेना गिबोन की विशाल चट्टान तक आई, अमासा उनसे मिलने आया। योआब अपने सैनिक पोशाक में था। योआब ने पेटी बाँध रखी थी। उसकी तलवार उसकी म्यान में थी। योआब अमासा से मिलने आगे बढ़ा और उसकी तलवार म्यान से गिर पड़ी। योआब ने तलवार को उठा लिया और उसे अपने हाथ में रखा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब वे गिबओन नगर के ‘महा पत्‍थर’ के समीप पहुँचे तब अमासा उनके सामने आया। योआब सैनिक की वर्दी पहिने हुए था। उसकी तलवार म्‍यान में थी। वह उसके कमरबन्‍द में बंधी थी। जब योआब आगे बढ़ा तब तलवार नीचे गिर गई।
Hindi Bible HHBD
वे गिबोन में उस भारी पत्थर के पास पहुंचे ही थे, कि अमासा उन से आ मिला। योआब तो योठ्ठा का वस्त्रा फेटे से कसे हुए था, और उस फेटे में एक तलवार उसकी कमर पर अपनी म्यान में बन्धी हुई थी; और जब वह चला, तब वह निकलकर गिर पड़ी।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वे गिबोन में उस भारी पत्थर के पास पहुँचे ही थे, कि अमासा उनसे आ मिला। योआब तो योद्धा का वस्त्र फेंटे से कसे हुए था, और उस फेंटे में एक तलवार उसकी कमर पर अपनी म्यान में बन्धी हुई थी; और जब वह चला, तब वह निकलकर गिर पड़ी।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब वे गिबयोन के विशाल चट्टान के निकट आए, अमासा उनसे भेंट करने आ पहुंचा. इस समय योआब युद्ध के लिए तैयार थे. उनकी कमर में कमरबंध कसा हुआ था, उनकी जांघ पर म्यान में एक तलवार भी थी. जब वह आगे बढ़े, तलवार गिर पड़ी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
वे गिबोन में उस भारी पत्थर के पास पहुँचे ही थे, कि अमासा उनसे आ मिला। योआब तो योद्धा का वस्त्र फेंटे से कसे हुए था, और उस फेंटे में एक तलवार उसकी कमर पर अपनी म्यान में बंधी हुई थी; और जब वह चला, तब वह निकलकर गिर पड़ी।