2 Samuel 21:12 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab daud ne jakar shaaul aur usake putra yonatan kee haddiyon ko giladee yabesh ke logon se le liya, jinhon ne unhen betashaan ke us chauk se chura liya tha, jahan palishtaiyon ne unhen us din ttanga tha, jab unhon ne shaaul ko gilbo pahad par mar dala tha
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब दाऊद ने शाऊल और योनातन की अस्थियाँ याबेश गिलाद के लोगों से लीं। (याबेश के लोगों ने इन अस्थियों को बेतशान के सार्वजनिक रास्ते से चुरा ली थी। यह सार्वजनिक रास्ता बेतशान में वहाँ है जहाँ पलिश्तियों ने शाऊल और योनातन के शवों को लटकाया था। पलिश्तियों ने इन शवों को शाऊल को गिलबो में मारने के बाद लटकाया था)
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वह याबेश-गिलआद नगर के कब्रिस्‍तान पर गया। उसने नगर के पंचों के हाथ से शाऊल और उसके पुत्र योनातन की अस्‍थियाँ लीं। जिस दिन पलिश्‍ती सेना ने गिलबोअ में शाऊल को पराजित किया था, और उसे तथा योनातन को बेत-शान के चौक में लटका दिया था, तब ये पंच उनके शव को वहाँ से चुरा लाए थे।
Hindi Bible HHBD
तब दाऊद ने जाकर शाऊल और उसके पुत्रा योनातन की हडि्डयों को गिलादी याबेश के लोगों से ले लिया, जिन्हों ने उन्हें बेतशान के उस चौक से चुरा लिया था, जहां पलिश्तियों ने उन्हें उस दिन टांगा था, जब उन्हों ने शाऊल को गिल्बो पहाड़ पर मार डाला था;
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब दाऊद ने जाकर शाऊल और उसके पुत्र योनातान की हड्डियों को गिलादी याबेश के लोगों से ले लिया, जिन्होंने उन्हें बेतशान के उस चौक से चुरा लिया था, जहाँ पलिश्तियों ने उन्हें उस दिन टाँगा था, जब उन्होंने शाऊल को गिल्बो पहाड़ पर मार डाला था।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब दावीद ने शाऊल और योनातन की अस्थियां याबेश-गिलआद के लोगों से ले लीं. ये अस्थियां याबेश-गिलआदवासियों ने बेथ-शान के नगर चौक से चुरा ली थी. (फिलिस्तीनियों ने शाऊल की हत्या के बाद उसी दिन वहां टांग दिया था.)
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब दाऊद ने जाकर शाऊल और उसके पुत्र योनातान की हड्डियों को गिलादी याबेश के लोगों से ले लिया, जिन्होंने उन्हें बेतशान के उस चौक से चुरा लिया था, जहाँ पलिश्तियों ने उन्हें उस दिन टाँगा था, जब उन्होंने शाऊल को गिलबो पहाड़ पर मार डाला था;