2 Samuel 21:14 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur shaaul aur usake putra yonatan kee haddiyan binyameen ke desh ke jela men shaaul ke pita keesh ke kabirstan gadee gai aur daud kee sab agyaaon ke anusar kam hua. aur usake bad parameshvar ne desh ke liye praarthna sun lee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उन्होंने शाऊल और उसके पुत्र योनातन की अस्थियों को बिन्यामीन के जेला स्थान में दफनाया। लोगों ने शवों को शाऊल के पिता कीश की कब्र में दफनाया। लोगों ने वह सब किया जो राजा ने आदेश दिया। तब परमेश्वर ने देश के लिये की गई उनकी प्रार्थना सुनी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
और उनको शाऊल और योनातन की अस्थियों के साथ बिन्यामिन-कुल के क्षेत्र में स्थित सेला नगर में, शाऊल के पिता कीश की कबर में गाड़ दिया। राजा दाऊद के आदेश के अनुसार सब कार्य किया गया। तत्पश्चात् परमेश्वर ने देश के लिए की गई प्रार्थना सुनी।
Hindi Bible HHBD
और शाऊल और उसके पुत्रा योनातन की हडि्डयां बिन्यामीन के देश के जेला में शाऊल के पिता कीश के क़ब्रिस्तान गाड़ी गई; और दाऊद की सब आज्ञाओं के अनुसार काम हुआ। और उसके बाद परमेश्वर ने देश के लिये प्रार्थ्ना सुन ली।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब शाऊल और उसके पुत्र योनातान की हड्डियाँ बिन्यामीन के देश के जेला में शाऊल के पिता कीश के क़ब्रिस्तान में गाड़ी गईं; और दाऊद की सब आज्ञाओं के अनुसार काम हुआ। उसके बाद परमेश्वर ने देश के लिये प्रार्थना सुन ली।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
फिर उन्होंने बिन्यामिन के सेला नामक स्थान पर शाऊल और उनके पुत्र योनातन की अस्थियों को शाऊल के पिता कीश की कब्र में रख दिया. सभी कुछ राजा के आदेश के अनुसार किया गया. यह सब पूरा हो जाने पर परमेश्वर ने देश की दोहाई का उत्तर दिया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और शाऊल और उसके पुत्र योनातान की हड्डियाँ बिन्यामीन के देश के जेला में शाऊल के पिता कीश के कब्रिस्तान में गाड़ी गईं; और दाऊद की सब आज्ञाओं के अनुसार काम हुआ। उसके बाद परमेश्वर ने देश के लिये प्रार्थना सुन ली।