2 Samuel 21:19 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur gob men paalishtaiyon ke sath fir yuddh hua us men betalehem vasee yarayorageem ke putra aelhanan ne gatee golyat ko mar dala, jisake bachhen kee chhd jolahe kee dongee ke saman thee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब गोब में फिर पलिश्तियों से एक अन्य युद्ध छिड़ा। यारयोरगीम के पुत्र एलहनान ने, जो बेतलेहेम का था, गती गोल्यत को मार डाला। गोल्यत का भाला जुलाहे की छड़ के बराबर लम्बा था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
गोब नगर में पलिश्‍तियों के साथ फिर युद्ध होने लगा। इस युद्ध में बेतलेहम नगर के निवासी, याइर के पुत्र एलहानन ने गत नगर के गोलयत का वध किया। गोलयत के भाले का डण्‍डा करघे के समान था।
Hindi Bible HHBD
और गोब में पलिश्तियों के साथ फिर युठ्ठ हुआ; उस में बेतलेहेम वासी यारयोरगीम के पुत्रा एल्हनान ने गती गोल्यत को मार डाला, जिसके बछें की छड़ जोलाहे की डोंगी के समान थी।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
गोब में पलिश्तियों के साथ फिर युद्ध हुआ; उसमें बैतलहमवासी यारयोरगीम के पुत्र एल्हनान ने गतवासी गोलयत को मार डाला, जिसके बर्छे की छड़ जुलाहे की डोंगी के समान थी।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
एक बार फिर गोब नामक स्थान पर ही फिलिस्तीनियों से युद्ध छिड़ गया. बेथलेहेमवासी जारे-ओरेगीम के पुत्र एलहानन ने गाथवासी गोलियथ को मार गिराया. उसका भाला बुनकर की धरणी के समान विशाल था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
गोब में पलिश्तियों के साथ फिर युद्ध हुआ; उसमें बैतलहमवासी यारयोरगीम के पुत्र एल्हनान ने गतवासी गोलियत को मार डाला, जिसके बर्छे की छड़ जुलाहे की डोंगी के समान थी।