2 Samuel 21:4 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
giboniyon ne us se kaha, hamare aur shaaul va usake gharane ke madhy rupaye paaise ka kuchh jhgada naheen aur n hamara kam haai ki kisee israaaelee ko mar dalen. us ne kaha, jo kuchh tum kaho, vahee maain tumhare liye karoonga.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
गिबोनी ने दाऊद से कहा, “शाऊल और उसके परिवार के पास इतना सोना—चाँदी नहीं है कि वे उसके बदले उसे दे सकें जो उन्होंने काम किये। किन्तु हम लोगों के पास इस्राएल के किसी व्यक्ति को भी मारने का अधिकार नहीं है।” दाऊद ने पूछा, “किन्तु मैं तुम्हारे लिये क्या कर सकता हूँ?”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
गिबओनी लोगों ने कहा, ‘यह हमारे और शाऊल तथा उनके परिवार के मध्य सोना अथवा चाँदी का प्रश्न नहीं है। हम इस्राएली जाति के किसी व्यक्ति का वध भी नहीं चाहते हैं।’ दाऊद ने फिर पूछा, ‘तब तुम मुझसे क्या कहते हो? मैं तुम्हारे लिए क्या करूँ?’
Hindi Bible HHBD
गिबोनियों ने उस से कहा, हमारे और शाऊल वा उसके घराने के मध्य रूपये पैसे का कुछ झगड़ा नहीं; और न हमारा काम है कि किसी इस्राएली को मार डालें। उस ने कहा, जो कुछ तुम कहो, वही मैं तुम्हारे लिये करूंगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
गिबोनियों ने उससे कहा, “हमारे और शाऊल या उसके घराने के मध्य रुपये पैसे का कोई झगड़ा नहीं; और न हमारा काम है कि किसी इस्राएली को मार डालें।” उसने कहा, “जो कुछ तुम कहो, वही मैं तुम्हारे लिये करूँगा।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यह सुन गिबियोनवासियों ने उत्तर दिया, “शाऊल के परिवार से हमें न तो स्वर्ण की अपेक्षा है, न चांदी की, न ही हमारी इच्छा यह है कि इस्राएल के किसी भी व्यक्ति की हत्या करें.” राजा ने उन्हें आश्वासन दिया, “मैं तुम्हारे लिए जो कुछ तुम चाहो, करने के लिए तैयार हूं.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
गिबोनियों ने उससे कहा, “हमारे और शाऊल या उसके घराने के मध्य रुपये पैसे का कुछ झगड़ा नहीं; और न हमारा काम है कि किसी इस्राएली को मार डालें।” उसने कहा, “जो कुछ तुम कहो, वही मैं तुम्हारे लिये करूँगा।”