2 Samuel 21:6 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
usake vansh ke sat jan hamen saunp diae jae, aur ham unhen yahova ke liye yahova ke chune huae shaaul kee giba nam bastee men faansee denge. raja ne kaha, maain unako saunp doonga.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
शाऊल यहोवा का चुना हुआ राजा था। इसलिये उसके सात पुत्रों को हम लोगों के सामने लाया जाये। तब हम लोग उन्हें शाऊल के गिबा पर्वत पर यहोवा के सामने फाँसी चढ़ा देंगे।” राजा दाऊद ने कहा, “मैं उन पुत्रों को तुम्हें दे दूँगा।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उस व्यक्‍ति के सात पुत्र हमें सौंप दिए जाएँ। हम प्रभु के पर्वत पर, गिबओन में प्रभु के सम्‍मुख उन्‍हें फांसी पर लटकाएँगे।’ राजा ने कहा, ‘मैं निश्‍चय ही उनको तुम्‍हारे हाथ में सौंप दूँगा।’
Hindi Bible HHBD
उसके वंश के सात जन हमें सौंप दिए जाएं, और हम उन्हें यहोवा के लिये यहोवा के चुने हुए शाऊल की गिबा नाम बस्ती में फांसी देंगे। राजा ने कहा, मैं उनको सौंप दूंगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसके वंश के सात जन हमें सौंप दिए जाएँ, और हम उन्हें यहोवा के लिये यहोवा के चुने हुए शाऊल की गिबा नामक बस्ती में फाँसी देंगे।” राजा ने कहा, “मैं उनको सौंप दूँगा।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उसके वंशजों में से हमें सात पुरुष सौंपे जाएं कि हम उन्हें याहवेह के चुने हुए शाऊल के गिबिया में ले जाकर याहवेह के सामने प्राण-दंड दें.” राजा ने उनसे कहा, “ऐसा ही होगा.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उसके वंश के सात जन हमें सौंप दिए जाएँ, और हम उन्हें यहोवा के लिये यहोवा के चुने हुए शाऊल की गिबा नामक बस्ती में फांसी देंगे।” राजा ने कहा, “मैं उनको सौंप दूँगा।”