2 Samuel 21:7 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
parantu daud ne aur shaaul ke putra yonatan ne apas men yahova kee shapath khai thee, is karan raja ne yonatan ke putra mapeeboshot ko jo shaaul ka pota tha bacha rakha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु राजा ने योनातन के पुत्र मपीबोशेत की रक्षा की। योनातन शाऊल का पुत्र था। दाऊद ने यहोवा के नाम पर योनातन से प्रतिज्ञा की थी। इसलिये राजा ने मपीबोशेत को उन्हें चोट नहीं पहुँचाने दिया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
किन्तु राजा दाऊद ने प्रभु की सौगन्ध के कारण, जो उसने और शाऊल के पुत्र योनातन ने एक-दूसरे से खाई थी, शाऊल के पौत्र और योनातन के पुत्र मपीबोशेत को बचा लिया।
Hindi Bible HHBD
परन्तु दाऊद ने और शाऊल के पुत्रा योनातन ने आपस में यहोवा की शपथ खाई थी, इस कारण राजा ने योनातन के पुत्रा मपीबोशेत को जो शाऊल का पोता था बचा रखा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परन्तु दाऊद ने और शाऊल के पुत्र योनातान ने आपस में यहोवा की शपथ खाई थी, इस कारण राजा ने योनातान के पुत्र मपीबोशेत को जो शाऊल का पोता था बचा रखा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मगर राजा ने याहवेह के सामने अपनी प्रतिज्ञा के कारण, शाऊल के पुत्र योनातन के पुत्र मेफ़िबोशेथ को सुरक्षा प्रदान की.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
परन्तु दाऊद ने और शाऊल के पुत्र योनातान ने # आपस में यहोवा की शपथ खाई थी, इस कारण राजा ने योनातान के पुत्र मपीबोशेत को जो शाऊल का पोता था बचा रखा।