2 Samuel 22:26 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
dayavant ke sath too apane ko dayavant dikhata khre purush ke sath too apane ko khra dikhata haai
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यदि कोई व्यक्ति तुझसे प्रेम करेगा तो तू, अपनी प्रेमपूर्ण दया उस पर करेगा। यदि कोई तेरे प्रति सच्चा है, तब तू भी उसके प्रति सच्चा होगा!
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘भक्त जन के साथ तू भक्त है; और निर्दोष के साथ तू निर्दोष है।
Hindi Bible HHBD
दयावन्त के साथ तू अपने को दयावन्त दिखाता; खरे पुरूष के साथ तू अपने को खरा दिखाता है;
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“दयावन्त के साथ तू अपने को दयावन्त दिखाता; खरे पुरुष के साथ तू अपने को खरा दिखाता है;
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“सच्चे लोगों के प्रति आप स्वयं विश्वासयोग्य साबित होते हैं, निर्दोष व्यक्ति पर आप स्वयं को निर्दोष ही प्रकट करते हैं,
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“विश्वासयोग्य के साथ तू अपने को विश्वासयोग्य दिखाता; खरे पुरुष के साथ तू अपने को खरा दिखाता है;