2 Samuel 22:44 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
fir too ne muujhe praja ke jhgadon se chhudakar any jatiyon ka pradhaan hone ke liye meree raksha kee jin logon ko maain n janata tha ve bhee mere adhaeen ho jaaenge.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तूने तब भी मुझे बचाया है, जब मेरे लोगों ने मेरे विरुद्ध लड़ाई की। तूने मुझे राष्ट्रों का शासक बनाये रखा, वे लोग भी मेरी सेवा करेंगे, जिन्हें मैं नहीं जानता।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘तूने मुझे जातियों के संघर्ष से छुड़ाया; तूने मुझे राष्‍ट्रों का अध्‍यक्ष बनाया; उन जातियों ने मेरी सेवा की, जिन्‍हें मैं जानता भी न था
Hindi Bible HHBD
फिर तू ने मुुझे प्रजा के झगड़ों से छुड़ाकर अन्य जातियों का प्रधान होने के लिये मेरी रक्षा की; जिन लोगों को मैं न जानता था वे भी मेरे आधीन हो जाएंगे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“फिर तू ने मुझे प्रजा के झगड़ों से छुड़ाकर अन्य जातियों का प्रधान होने के लिये मेरी रक्षा की; जिन लोगों को मैं न जानता था वे भी मेरे अधीन हो जाएँगे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“आपने मुझे सजातियों के द्वारा उठाए कलह से छुटकारा दिया है; आपने मुझे सारे राष्ट्रों पर सबसे ऊपर बनाए रखा; अब वे लोग मेरी सेवा कर रहे हैं, जिनसे मैं पूरी तरह अपरिचित हूं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“फिर तूने मुझे प्रजा के झगड़ों से छुड़ाकर अन्यजातियों का प्रधान होने के लिये मेरी रक्षा की; जिन लोगों को मैं न जानता था वे भी मेरे अधीन हो जाएँगे।