2 Samuel 23:1 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
daud ke antaim vachan ye haain yishau ke putra kee yah vanee haai, us purush kee vanee haai jo unche par khda kiya gaya, aur yakoob ke parameshvar ka abhaishaikt, aur israaael ka madhaur bhjan ganevala haai
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यिशै के पुत्र दाऊद के अन्तिम शब्द हैं, दाऊद ने यह गीत गाया: “परमेश्वर द्वारा महान बना व्यक्ति कहता है, वह याकूब के परमेश्वर द्वारा चुना गया राजा है, वह इस्राएल का मधुर गायक है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
ये दाऊद के अन्तिम वचन हैं: ‘यिशय के पुत्र दाऊद की वाणी, परमेश्वर द्वारा उच्च स्थान पर प्रतिष्ठित किए गए व्यक्ति की वाणी; याकूब के परमेश्वर के अभिषिक्त, इस्राएली राष्ट्र के प्रिय गायक की वाणी।
Hindi Bible HHBD
दाऊद के अन्तिम वचन ये हैंे यिशै के पुत्रा की यह वाणी है, उस पुरूष की वाणी है जो ऊंचे पर खड़ा किया गया, और याकूब के परमेश्वर का अभिषिक्त, और इस्राएल का मधुर भजन गानेवाला हैे
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
दाऊद के अन्तिम वचन ये हैं: “यिशै के पुत्र की यह वाणी है, उस पुरुष की वाणी है जो ऊँचे पर खड़ा किया गया, और याकूब के परमेश्वर का अभिषिक्त, और इस्राएल का मधुर भजन गानेवाला है:
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यह दावीद द्वारा भेजा उनका आखिरी वचन है: “यिशै के पुत्र दावीद की यह घोषणा है, वह व्यक्ति, जो परमेश्वर द्वारा उन्नत किया गया, वह घोषणा कर रहा है, याकोब के परमेश्वर द्वारा अभिषिक्त, इस्राएल का लोकप्रिय, मधुर संगीतकार:
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
दाऊद के अन्तिम वचन ये हैं: “यिशै के पुत्र की यह वाणी है, उस पुरुष की वाणी है जो ऊँचे पर खड़ा किया गया, और याकूब के परमेश्वर का अभिषिक्त, और इस्राएल का मधुर भजन गानेवाला है: