2 Samuel 23:16 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
to ve teenon veer palishtaiyon kee chhavanee men toott pade, aur betalehem ke faattk ke kunae se panee bhrake daud ke pas le aae. parantu us ne peene se inakar kiya, aur yahova ke samhane ardha karake undela,
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु तीनों योद्धा पलिश्ती सेना को चीरेते हुए निकल गये। इन तीनों वीरों ने बेतलेहेम के नगर—द्वार के पास के कुँए से पानी निकाला। तब तीनों वीर दाऊद के पास पानी लेकर आए। किन्तु दाऊद ने पानी पीने से इन्कार कर दिया। उसने योहवा के सामने उसे भूमि पर डाल दिया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तब ये तीन महायोद्धा पलिश्ती पड़ाव को चीर कर बेतलेहम के प्रवेश-द्वार के कुएँ पर पहुँचे। उन्होंने कुएँ से पानी खींचा। वे पानी लेकर दाऊद के पास आए। परन्तु दाऊद ने पानी पीने से इन्कार कर दिया। उसने पानी को प्रभु के सम्मुख उण्डेल दिया।
Hindi Bible HHBD
तो वे तीनों वीर पलिश्तियों की छावनी में टूट पड़े, और बेतलेहेम के फाटक के कुंए से पानी भरके दाऊद के पास ले आए। परन्तु उस ने पीने से इनकार किया, और यहोवा के साम्हने अर्ध करके उणडेला,
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
अत: वे तीनों वीर पलिश्तियों की छावनी पर टूट पड़े, और बैतलहम के फाटक के कुएँ से पानी भरके दाऊद के पास ले आए। परन्तु उसने पीने से इन्कार किया, और यहोवा के सामने अर्घ करके उण्डेला,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यह सुन ये तीन वीर योद्धा फिलिस्तीनियों के शिविर में से बचते-बचाते जाकर उस कुएं से, जो बेथलेहेम के द्वार के निकट था, दावीद के लिए जल ले आए. मगर दावीद ने वह जल पिया नहीं, उन्होंने उसे याहवेह के सामने उंडेल दिया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
अतः वे तीनों वीर पलिश्तियों की छावनी पर टूट पड़े, और बैतलहम के फाटक के कुएँ से पानी भरकर दाऊद के पास ले आए। परन्तु उसने पीने से इन्कार किया, और यहोवा के सामने अर्घ करके उण्डेला #,