2 Samuel 23:5 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
kya mera gharana ishvar kee draashtti men aeesa naheen haai? us ne to mere sath sada kee aek aeesee vacha bandhaee haai, jo sab baton men tteek kee hui aur attl bhee haai. kyonki chahe vah usako pragatt n kare, taubhee mera poorn uddhar aur poorn aabhailasha ka vishay vahee haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“परमेश्वर ने मेरे परिवार को शक्तिशाली बनाया था। परमेश्वर ने मेरे साथ सदैव के लिये एक वाचा की, परमेश्वर ने यह वाचा पक्की की, और वह इसे नहीं तोड़ेगा, यह वाचा मेरी मुक्ति है, यह वाचा वह सब है, जो मैं चाहता हूँ। सत्य ही, यहोवा मेरे परिवार को शक्तिशाली बनने देगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘मेरा परिवार निस्‍सन्‍देह परमेश्‍वर के विश्‍वास में सुदृढ़ है। परमेश्‍वर ने मेरे साथ स्‍थायी विधान स्‍थापित किया है, जो सब प्रकार से व्‍यवस्‍थित और अटल है। वह मेरे सब कल्‍याणप्रद कार्यों को, मेरी सब इच्‍छाओं को निस्‍सन्‍देह पूर्ण करेगा।
Hindi Bible HHBD
क्या मेरा घराना ईश्वर की दृष्टि में ऐसा नहीं है? उस ने तो मेरे साथ सदा की एक ऐसी वाचा बान्धी है, जो सब बातों में ठीक की हुई और अटल भी है। क्योंकि चाहे वह उसको प्रगट न करे, तौभी मेरा पूर्ण उठ्ठार और पूर्ण अभिलाषा का विषय वही है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
क्या मेरा घराना ईश्‍वर की दृष्‍टि में ऐसा नहीं है? उसने तो मेरे साथ सदा की एक ऐसी वाचा बाँधी है, जो सब बातों में ठीक की हुई और अटल भी है। क्योंकि चाहे वह उसको प्रगट न करे, तौभी मेरा पूर्ण उद्धार और पूर्ण अभिलाषा का विषय वही है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“क्या यह तथ्य नहीं, कि मेरे वंश के विषय में परमेश्वर की यही मान्यता है? क्योंकि उन्होंने मुझसे सदा की वाचा स्थापित की है, हर एक पक्ष में सुव्यवस्थित और सुरक्षित. क्या वह मेरे उद्धार और अभिलाषा को उन्‍नत न करेंगे?
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
क्या मेरा घराना परमेश्वर की दृष्टि में ऐसा नहीं है? उसने तो मेरे साथ सदा की एक ऐसी वाचा बाँधी है, जो सब बातों में ठीक की हुई और अटल भी है। क्योंकि चाहे वह उसको प्रगट न करे, तो भी मेरा पूर्ण उद्धार और पूर्ण अभिलाषा का विषय वही है।