2 Samuel 23:9 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
usake bad ahohee dodaai ka putra eleeajar tha. vah us samay daud ke sang ke teenon veeron men se tha, jab ki unhon ne yuddh ke liye ekatrait huae paalishtaiyon ko lalakara, aur israaelee purush chale gaae the.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
दूसरा, अहोही, दोदै का पुत्र एलीआजार था। एलीआजार उन तीन वीरों में से एक था, जो दाऊद के साथ उस समय थे जब उन्होंने पलिश्तियों को चुनौती दी थी। पलिश्ती एक साथ युद्ध के लिये तब आये थे जब इस्राएली दूर चले गये थे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उसके बाद एलआजर था। वह अहोही गोत्र के दोदो का पुत्र था। वह तीन महायोद्धाओं में से एक था। वह पस-दम्‍मीन में दाऊद के साथ था, जब पलिश्‍ती सेना वहाँ युद्ध के लिए एकत्र हुई थी, और इस्राएली सैनिक पीछे हट गए थे।
Hindi Bible HHBD
उसके बाद अहोही दोदै का पुत्रा एलीआज़र था। वह उस समय दाऊद के संग के तीनों वीरों में से था, जब कि उन्हों ने युठ्ठ के लिये एकत्रित हुए पलिश्तियों को ललकारा, और इस्राएली पुरूष चले गए थे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसके बाद अहोही दोदै का पुत्र एलीआज़र था। वह उस समय दाऊद के संग के तीनों वीरों में से था, जब कि उन्होंने युद्ध के लिये एकत्रित हुए पलिश्तियों को ललकारा, और इस्राएली पुरुष चले गए थे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इन तीन शूरवीरों में दूसरा पद था अहोही के पुत्र दोदो के पुत्र एलिएज़र का. वही उस समय दावीद के साथ था, जब वे युद्ध के लिए मोर्चा बांधे फिलिस्तीनियों की ओर बेधड़क आगे बढ़ते गए, जबकि इस्राएली सेना पीछे हट चुकी थी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उसके बाद अहोही दोदै का पुत्र एलीआजर था। वह उस समय दाऊद के संग के तीनों वीरों में से था, जबकि उन्होंने युद्ध के लिये एकत्रित हुए पलिश्तियों को ललकारा, और इस्राएली पुरुष चले गए थे।