2 Samuel 24:1 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur yahova ka kop israaaeliyon par fir bhdka, aur us ne daud ko inakee hani ke liye yah kahakar ubhara, ki israaael aur yahooda kee ginatee le.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहोवा फिर इस्राएल के विरुद्ध क्रोधित हुआ। यहोवा ने दाऊद को इस्राएलियों के विरुद्ध कर दिया। दाऊद ने कहा, “जाओ, इस्राएल और यहूदा के लोगों को गिनो।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
प्रभु का क्रोध इस्राएलियों के विरुद्ध फिर भड़क उठा। उसने इस्राएलियों के प्रति दाऊद को भड़काया। उसने कहा, ‘जा, और इस्राएल तथा यहूदा प्रदेशों की जनगणना कर।’
Hindi Bible HHBD
और यहोवा का कोप इस्राएलियों पर फिर भड़का, और उस ने दाऊद को इनकी हानि के लिये यह कहकर उभारा, कि इस्राएल और यहूदा की गिनती ले।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यहोवा का कोप इस्राएलियों पर फिर भड़का, और उसने दाऊद को उनकी हानि के लिये यह कहकर उभारा, “इस्राएल और यहूदा की गिनती ले।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इस्राएल के विरुद्ध याहवेह का क्रोध एक बार फिर भड़क उठा. उन्होंने दावीद को ही इस्राएल के विरुद्ध कर दिया. उन्होंने दावीद को उकसाया, “इस्राएल और यहूदिया की गिनती करो.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यहोवा का कोप इस्राएलियों पर फिर भड़का #, और उसने दाऊद को उनकी हानि के लिये यह कहकर उभारा, “इस्राएल और यहूदा की गिनती ले।”