2 Samuel 24:2 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
so raja ne yoab senapaati se jo usake pas tha kaha, too dan se beshba tak rahanevale sab israaaelee gotron men idhar udhar ghoom, aur tum log praja kee ginatee lo, taki maain jan loon ki praja kee kitanee ginatee haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
राजा दाऊद ने सेना के सेनापति योआब से कहा, “इस्राएल के सभी परिवार समूह में दान से बर्शेबा तक जाओ, और लोगों को गिनो। तब मैं जान सकूँगा कि वहाँ कितने लोग हैं।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अत: राजा दाऊद ने योआब तथा अपने साथ के सेना-नायकों को यह आदेश दिया, ‘समस्त इस्राएली कुलों के क्षेत्रों में, दान नगर से बएर-शेबा नगर तक फैल जाओ, और इस्राएली प्रजा के पुरुषों की गणना करो। मैं पुरुषों की संख्या जानना चाहता हूँ।’
Hindi Bible HHBD
सो राजा ने योआब सेनापति से जो उसके पास था कहा, तू दान से बेश् बा तक रहनेवाले सब इस्राएली गोत्रों में इधर उधर घूम, और तुम लोग प्रजा की गिनती लो, ताकि मैं जान लूं कि प्रजा की कितनी गिनती है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इसलिये राजा ने योआब सेनापति से जो उसके पास था कहा, “तू दान से बेर्शेबा तक रहनेवाले सब इस्राएली गोत्रों में इधर उधर घूम, और तुम लोग प्रजा की गिनती लो, ताकि मैं जान लूँ कि प्रजा की कितनी गिनती है।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब राजा ने सेना के आदेशक योआब और उनके सहयोगियों को आदेश दिया, “दान से लेकर बेअरशेबा तक जाकर इस्राएल के सारे गोत्रों की जनगणना करो, कि मुझे जनसंख्या का पता चल सके.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इसलिए राजा ने योआब सेनापति से जो उसके पास था कहा, “तू दान से बेर्शेबा तक रहनेवाले सब इस्राएली गोत्रों में इधर-उधर घूम, और तुम लोग प्रजा की गिनती लो, ताकि मैं जान लूँ कि प्रजा की कितनी गिनती है।”