2 Samuel 24:21 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur arauna ne kaha, mera prabhu raja apane das ke pas kyon padhaara haai? aud ne kaha, tujh se yah khlihan mol lene aya hoo, ki yahova kee aek bedee banavau, isaaliye ki yah vyaadhai praja par se door kee jaae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अरौना ने कहा, “मेरे स्वामी, राजा, मेरे पास क्यों आए हैं?” दाऊद ने उत्तर दिया, “तुमसे खलिहान खरीदने। तब मैं यहोवा के लिये वेदी बना सकता हूँ। तब बीमारी रुक जायेगी।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अरौनाह ने पूछा, ‘महाराज, मेरे स्‍वामी ने अपने सेवक के पास आने की कृपा क्‍यों की?’ दाऊद ने बताया, ‘मैं तुम्‍हारा खलियान खरीदने के लिए आया हूँ। मैं यहाँ प्रभु के लिए एक वेदी बनाऊंगा, जिससे महामारी लोगों को छोड़ दे।’
Hindi Bible HHBD
और अरौना ने कहा, मेरा प्रभु राजा अपने दास के पास क्यों पधारा है? आऊद ने कहा, तुझ से यह खलिहान मोल लेने आया हूँ, कि यहोवा की एक बेदी बनवाऊं, इसलिये कि यह व्याधि प्रजा पर से दूर की जाए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और अरौना ने कहा, “मेरा प्रभु राजा अपने दास के पास क्यों पधारा है?” दाऊद ने कहा, “तुझ से यह खलिहान मोल लेने आया हूँ, कि यहोवा की एक वेदी बनवाऊँ, इसलिये कि यह महामारी प्रजा पर से दूर की जाए।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
औरनन ने विनती की, “क्या कारण है कि महाराज, मेरे स्वामी को इस सेवक के यहां आने की आवश्यकता हुई है?” दावीद ने उत्तर दिया, “तुमसे खलिहान खरीदने, कि मैं याहवेह के लिये वेदी बना सकूं. तब बीमारी रुक जायेगी.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और अरौना ने कहा, “मेरा प्रभु राजा अपने दास के पास क्यों पधारा है?” दाऊद ने कहा, “तुझ से यह खलिहान मोल लेने आया हूँ, कि यहोवा की एक वेदी बनवाऊँ, इसलिए कि यह महामारी प्रजा पर से दूर की जाए।”