2 Samuel 24:22 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
araunar ne daud se kaha, mera prabhu raja jo kuchh use achchha lage so lekar chaddhaae dek, homabali ke liye to baail haai, aur danchane ke haathaiyar, aur baailon ka saman idhan ka kam denge.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अरौना ने दाऊद से कहा, “मेरे स्वामी राजा, आप कुछ भी बलि—भेंट के लिये ले सकते हैं। ये कुछ गायें होमबलि के लिये हैं अग्नि की लकड़ी के लिये दंवरी के औजार तथा बैलों का जूआ भी है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अरौनाह ने दाऊद से कहा, ‘महाराज, मेरे स्‍वामी, जो आपकी दृष्‍टि में उचित है, वह ले लीजिए और बलि चढ़ाइए। देखिए, बलि के लिए यहाँ बैल हैं। अग्‍नि की लकड़ी के लिए दंवरी के औजार तथा बैलों का जूआ भी है।
Hindi Bible HHBD
अरौनर ने दाऊद से कहा, मेरा प्रभु राजा जो कुछ उसे अच्छा लगे सो लेकर चढ़ाए; देख, होमबलि के लिये तो बैल हैं, और दांचने के हथियार, और बैलों का सामान ईधन का काम देंगे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
अरौना ने दाऊद से कहा, “मेरा प्रभु राजा जो कुछ उसे अच्छा लगे उसे लेकर चढ़ाए; देख, होमबलि के लिये तो बैल हैं, और दाँवने के हथियार और बैलों का सामान ईंधन का काम देंगे।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यह सुन औरनन ने दावीद से कहा, “महाराज, मेरे स्वामी को जो कुछ सही लगे, ले लें और भेंट चढ़ा दें. अग्निबलि के लिए ये बैल हैं, और बलि के लिए आवश्यक लकड़ी के लिए भूसी निकालने के ये हथियार और जूआ प्रस्तुत हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
अरौना ने दाऊद से कहा, “मेरा प्रभु राजा जो कुछ उसे अच्छा लगे उसे लेकर चढ़ाए; देख, होमबलि के लिये तो बैल हैं, और दाँवने के हथियार, और बैलों का सामान ईंधन का काम देंगे।”