2 Samuel 24:25 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur daud ne vahan yahova kee aek bedee banavakar homabaali aur melabali chaddhaae. aur yahova ne desh ke nimitt binatee sun lee, tab vah vyaadhai israaael par se door ho gai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब दाऊद ने वहाँ यहोवा के लिये एक वेदी बनाई। दाऊद ने होमबलि और मेलबलि चढ़ाई। यहोवा ने देश के लिये उसकी प्रार्थना स्वीकार की। यहोवा ने इस्राएल में बीमारी रोक दी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
और वहाँ प्रभु के लिए एक वेदी निर्मित की। उसके बाद दाऊद ने अग्नि-बलि तथा सहभागिता-बलि चढ़ाई। प्रभु ने देश के लिए की गई प्रार्थना सुनी और महामारी इस्राएल देश से दूर हो गई।
Hindi Bible HHBD
और दाऊद ने वहां यहोवा की एक बेदी बनवाकर होमबलि और मेलबलि चढ़ाए। और यहोवा ने देश के निमित्त बिनती सुन ली, तब वह व्याधि इस्राएल पर से दूर हो गई।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब दाऊद ने वहाँ यहोवा की एक वेदी बनवाकर होमबलि और मेलबलि चढ़ाए। और यहोवा ने देश के निमित विनती सुन ली, तब वह महामारी इस्राएल पर से दूर हो गई।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
दावीद ने वहां याहवेह के निमित्त वेदी बनाई और उस पर अग्निबलि और मेल बलियां चढ़ाईं. तब याहवेह ने देश के लिए इस प्रार्थना को स्वीकार किया जिससे इस्राएल देश से महामारी जाती रही.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और दाऊद ने वहाँ यहोवा की एक वेदी बनवाकर होमबलि और मेलबलि चढ़ाए। और यहोवा ने देश के निमित विनती सुन ली, तब वह महामारी इस्राएल पर से दूर हो गई।