2 Samuel 24:5 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
unhon ne yaradan par jakar aroer nagar kee daahinee or dere khde kia, jo gad ke nale ke madhy men aur yajer kee or haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उन्होंने यरदन नदी को पार किया। उन्होंने अपना डेरा अरोएर में डाला। उनका डेरा नगर की दाँयी ओर था। (नगर गाद की घाटी के बीच में है। नगर याजेर जाने के रास्ते में भी है।)
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उन्होंने यर्दन नदी पार की, और जनगणना का कार्य अरोएर नगर से तथा उस नगर से आरम्भ किया, जो घाटी के मध्य में स्थित है। तब वे गाद प्रदेश तथा याजेर नगर की ओर बढ़े।
Hindi Bible HHBD
उन्हों ने यरदन पार जाकर अरोएर नगर की दाहिनी ओर डेरे खड़े किए, जो गाद के नाले के मध्य में और याजेर की ओर है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उन्होंने यरदन पार जाकर अरोएर नगर की दाहिनी ओर डेरे खड़े किए, जो गाद की घाटी के मध्य में और याजेर की ओर है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उन्होंने यरदन नदी पार कर अरोअर नामक स्थान पर शिविर डाले. यह स्थान याज़र की ओर, गाद की तराई के बीच में है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उन्होंने यरदन पार जाकर अरोएर नगर की दाहिनी ओर डेरे खड़े किए, जो गाद की घाटी के मध्य में और याजेर की ओर है।