2 Samuel 24:9 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab yoab ne praja kee ginatee ka jod raja ko sunaya aur talavar chalanevale yoddha israaael ke to att lak, aur yahooda ke panch nakh nikale.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
योआब ने लोगों की सूची राजा को दी। इस्राएल में आठ लाख व्यक्ति थे जो तलवार चला सकते थे और यहूदा में पाँच लाख व्यक्ति थे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
योआब ने राजा दाऊद को पुरुषों की संख्‍या बताई। इस्राएल प्रदेश में आठ लाख सशक्‍त पुरुष थे जो तलवार चला सकते थे। यहूदा प्रदेश में पांच लाख पुरुष थे।
Hindi Bible HHBD
तब योआब ने प्रजा की गिनती का जोड़ राजा को सुनाया; और तलवार चलानेवाले योठ्ठा इस्राएल के तो आठ लाख, और यहूदा के पांच नाख निकले।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब योआब ने प्रजा की गिनती का जोड़ राजा को सुनाया; और तलवार चलानेवाले योद्धा, इस्राएल के तो आठ लाख और यहूदा के पाँच लाख निकले।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
योआब ने राजा के सामने राज्य की जनगणना का लेखा प्रस्तुत किया: इस्राएल में आठ लाख वीर योद्धा थे, और यहूदिया में पांच लाख, जिनमें तलवार के कौशल की क्षमता थी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब योआब ने प्रजा की गिनती का जोड़ राजा को सुनाया; और तलवार चलानेवाले योद्धा इस्राएल के तो आठ लाख, और यहूदा के पाँच लाख निकले।