2 Samuel 3:12 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab abner ne usake nam se daud ke pas dooton se kahala bheja, ki desh kis ka haai? aur yah bhee kahala bheja, ki too mere sadha vacha bandha, aur maain teree sahayata karunga ki samast israaael ke man teree or faer doon.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अब्नेर ने दाऊद के पास दूत भेजे। अब्नेर ने कहा, “तुम इस देश पर शासन करो। मेरे साथ एक शन्धि करो और मैं तुमको पूरे इस्राएल के लोगों का शासक बनने में सहायता करूँगा।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अब्नेर ने दूतों के हाथ दाऊद को हेब्रोन नगर में यह सन्देश भेजा, ‘यह देश किसका है? मेरे साथ सन्धि स्थापित करो। तब मैं सब इस्राएली लोगों को तुम्हारी ओर मोड़ने में तुम्हें सहयोग दूँगा।’
Hindi Bible HHBD
तब अब्नेर ने उसके नाम से दाऊद के पास दूतों से कहला भेजा, कि देश किस का है? और यह भी कहला भेजा, कि तू मेरे साध वाचा बान्ध, और मैं तेरी सहायता करूंगा कि समस्त इस्राएल के मन तेरी ओर फेर दूं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब अब्नेर ने दाऊद के पास दूतों से कहला भेजा, “देश किसका है?” और यह भी कहला भेजा, “तू मेरे साथ वाचा बाँध, और मैं तेरी सहायता करूँगा कि समस्त इस्राएल का मन तेरी ओर फेर दूँ।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
अबनेर ने दावीद के पास इस संदेश के साथ अपने दूत भेजे, “कौन है इस भूमि का स्वामी? मुझसे वाचा बांध लीजिए और तब देखिएगा कि मैं अपने प्रभाव से सारे इस्राएल को आपकी अधीनता में ला दूंगा.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब अब्नेर ने दाऊद के पास दूतों से कहला भेजा, “देश किसका है?” और यह भी कहला भेजा, “तू मेरे साथ वाचा बाँध, और मैं तेरी सहायता करूँगा कि समस्त इस्राएल का मन तेरी ओर फेर दूँ।”