2 Samuel 3:14 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
fir daud ne shaaul ke putra ishaboshot ke pas dooton se yah kahala bheja, ki meree patnee meekal, jise maain ne aek sau palishtaiyon kee khladiyan dekar apanee kar liya tha, usako mujhe de de.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
दाऊद ने शाऊल के पुत्र ईशबोशेत के पास दूत भेजे। दाऊद ने कहा, “मेरी पत्नी मीकल को मुझे वापस करो। मैंने उसे पाने के लिये सौ पलिश्तियों को मारा था।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तत्पश्चात् दाऊद ने शाऊल के पुत्र ईशबोशेत को दूतों के हाथ यह सन्देश भेजा, ‘मेरी पत्नी मीकल मुझे लौटा दीजिए। मैंने उसे सौ पलिश्ती सैनिकों के लिंग की खलड़ी के बदले में प्राप्त किया था।’
Hindi Bible HHBD
फिर दाऊद ने शाऊल के पुत्रा ईशबोशेत के पास दूतों से यह कहला भेजा, कि मेरी पत्नी मीकल, जिसे मैं ने एक सौ पलिश्तियों की खलड़ियां देकर अपनी कर लिया था, उसको मुझे दे दे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर दाऊद ने शाऊल के पुत्र ईशबोशेत के पास दूतों से यह कहला भेजा, “मेरी पत्नी मीकल, जिसे मैं ने एक सौ पलिश्तियों की खलड़ियाँ देकर अपनी कर लिया था, उसको मुझे दे दे।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसके बाद दावीद ने शाऊल के पुत्र इश-बोशेथ के पास इस संदेश के साथ संदेशवाहक भेजे: “मुझे मेरी पत्नी मीखल दे दो, जिसके साथ मेरा रिश्ता फिलिस्तीनियों की एक सौ लिंग की खालों का मूल्य चुकता करने के द्वारा हुआ था.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर दाऊद ने शाऊल के पुत्र ईशबोशेत के पास दूतों से यह कहला भेजा, “मेरी पत्नी मीकल, जिसे मैंने एक सौ पलिश्तियों की खलड़ियाँ देकर अपनी कर लिया था, उसको मुझे दे दे।”