2 Samuel 3:18 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
ab vaaisa karo kyonki yahova ne daud ke vishay men yah kaha haai, ki apane das daud ke dara maain apanee praja israaael ko paalishtaiyo, varan unake sab shatrauon ke hath se chhudaunga.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अब इसे करें! यहोवा दाऊद के बारे में कह रहा था जब उसने कहा था, ‘मैं अपने इस्राएली लोगों को पलिश्तियों और उनके अन्य सभी शत्रुओं से बचाऊँगा। मैं यह अपने सेवक दाऊद द्वारा करूँगा।’”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
प्रभु ने दाऊद के विषय में यह कहा है, “मैं अपने सेवक दाऊद के द्वारा अपने निज लोग इस्राएलियों को पलिश्‍ती जाति के हाथ से, उनके समस्‍त शत्रुओं के हाथ से, मुक्‍त करूँगा।” अब तुम यह कार्य पूरा करे।’
Hindi Bible HHBD
अब वैसा करो; क्योंकि यहोवा ने दाऊद के विषय में यह कहा है, कि अपने दास दाऊद के द्वारा मैं अपनी प्रजा इस्राएल को पलिश्तियों, वरन उनके सब शत्रुओं के हाथ से छुड़ाऊंगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
अब वैसा ही करो; क्योंकि यहोवा ने दाऊद के विषय में यह कहा है, ‘अपने दास दाऊद के द्वारा मैं अपनी प्रजा इस्राएल को पलिश्तियों वरन् उनके सब शत्रुओं के हाथ से छुड़ाऊँगा।’ ”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
अब यही हो जाने दीजिए; क्योंकि याहवेह ने दावीद से यह प्रतिज्ञा की है, ‘मैं अपने सेवक दावीद के बाहुबल से फिलिस्तीनियों के अधिकार से और सारे शत्रुओं से अपनी प्रजा इस्राएल को छुड़ाऊंगा.’ ”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
अब वैसा ही करो; क्योंकि यहोवा ने दाऊद के विषय में यह कहा है, ‘अपने दास दाऊद के द्वारा मैं अपनी प्रजा इस्राएल को पलिश्तियों, वरन् उनके सब शत्रुओं के हाथ से छुड़ाऊँगा।’”