2 Samuel 3:21 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab abner ne daud se kaha, maain uttkar jaunga, aur apane prabhu raja ke pas sab israaael ko ikattha karunga, ki ve tere sath vacha bandho, aur too apanee ichchha ke anusar rajy kar sake. tab daud ne abner ko vida kiya, aur vah kushal se chala gaya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अब्नेर ने दाऊद से कहा, “स्वामी, मेरे राजा, मैं जाऊँगा और सभी इस्राएलियों को आपके पास लाऊँगा। तब वे आपके साथ सन्धि करेंगे, और आप पूरे इस्राएल पर शासन करेंगे जैसा आप चाहते हैं।” तब दाऊद ने अब्नेर को विदा किया और अब्नेर शान्तिपूर्वक गया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
भोज के बाद अब्‍नेर ने दाऊद से कहा, ‘अब मैं जाऊंगा। मैं जाकर समस्‍त इस्राएली सैनिकों को अपने स्‍वामी, अपने राजा के पास एकत्र करूँगा। वे आपके साथ सन्‍धि करेंगे। तब आप अपनी इच्‍छा के अनुसार सब पर राज्‍य कर सकेंगे।’ दाऊद ने अब्‍नेर को विदा किया और वह सकुशल लौट गया।
Hindi Bible HHBD
तब अब्नेर ने दाऊद से कहा, मैं उठकर जाऊंगा, और अपने प्रभु राजा के पास सब इस्राएल को इकट्ठा करूंगा, कि वे तेरे साथ वाचा बान्धें, और तू अपनी इच्छा के अनुसार राज्य कर सके। तब दाऊद ने अब्नेर को विदा किया, और वह कुशल से चला गया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब अब्नेर ने दाऊद से कहा, “मैं उठकर जाऊँगा, और अपने प्रभु राजा के पास सब इस्राएल को इकट्ठा करूँगा, कि वे तेरे साथ वाचा बाँधें, और तू अपनी इच्छा के अनुसार राज्य कर सके।” तब दाऊद ने अब्नेर को विदा किया, और वह कुशल से चला गया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
अबनेर ने दावीद से कहा, “मुझे आज्ञा दीजिए कि मैं जाकर सारे इस्राएल को अपने स्वामी, जो राजा हैं, उनके सामने इकट्ठा करूं, कि वे आपसे वाचा स्थापित कर सकें, कि आप उन पर अपनी इच्छा अनुसार उन सभी पर शासन कर सकें.” तब दावीद ने अबनेर को इसके लिए विदा किया और अबनेर वहां से पूरी शांति से चले गए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब अब्नेर ने दाऊद से कहा, “मैं उठकर जाऊँगा, और अपने प्रभु राजा के पास सब इस्राएल को इकट्ठा करूँगा, कि वे तेरे साथ वाचा बाँधें, और तू अपनी इच्छा के अनुसार राज्य कर सके।” तब दाऊद ने अब्नेर को विदा किया, और वह कुशल से चला गया।