2 Samuel 3:22 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab daud ke kai aek jan yoab samet kaheen chaddhai karake bahut see loott liye huae a gaae. aur abner daud ke pas hebraen men n tha, kyon ki us ne usako vida kar diya tha, aur vah kushal se chala gaya tha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
योआब और दाऊद के अधिकारी युद्ध से लौटकर आए। उनके पास बहुत कीमती सामान थे जो वे शत्रु से लाए थे। दाऊद ने अब्नेर को शान्तिपूर्वक जाने दिया था। इसलिए अब्नेर दाऊद के साथ हेब्रोन में नहीं था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
योआब तथा दाऊद के सैनिक छापा मार कर लौटे। वे अपने साथ लूट का बहुत माल भी लाए। उस समय अब्नेर दाऊद के साथ हेब्रोन नगर में नहीं था। दाऊद ने उसे विदा कर दिया था, और वह सकुशल चला गया था।
Hindi Bible HHBD
तब दाऊद के कई एक जन योआब समेत कहीं चढ़ाई करके बहुत सी लूट लिये हुए आ गए। और अब्नेर दाऊद के पास हेब्रोन में न था, क्यों कि उस ने उसको विदा कर दिया था, और वह कुशल से चला गया था।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब दाऊद के कई एक जन योआब समेत कहीं चढ़ाई करके बहुत सी लूट लिये हुए आ गए। परन्तु अब्नेर दाऊद के पास हेब्रोन में न था, क्योंकि उसने उसको विदा कर दिया था, और वह कुशल से चला गया था।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
ठीक उसी समय योआब के साथ दावीद के सेवक छापामार करके लौट रहे थे. उनके पास लूटी हुई सामग्री भी थी. उस समय अबनेर दावीद के पास हेब्रोन नगर में नहीं थे. क्योंकि दावीद उसे विदा कर चुके थे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब दाऊद के कई जन और योआब समेत कहीं चढ़ाई करके बहुत सी लूट लिये हुए आ गए। अब्नेर दाऊद के पास हेब्रोन में न था, क्योंकि उसने उसको विदा कर दिया था, और वह कुशल से चला गया था।