2 Samuel 3:23 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
jab yoab aur usake sath kee samast sena ai, tab lagon ne yobab ko bataya, ki ner ka putra abner raja ke pas aya tha, aur us ne usako bida kar diya, aur vah kushal se chala gaya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
योआब और उसकी सारी सेना हेब्रोन पहुँची। सेना ने योआब से कहा कि, “नेर का पुत्र अब्नेर राजा दाऊद के पास आया था और दाऊद ने उसे शान्तिपूर्वक जाने दिया।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब योआब और उसके साथ के सैनिक आए, तब लोगों ने योआब को बताया, ‘अब्नेर बेन-नेर राजा दाऊद के पास आया था। राजा ने उसे भोज दिया था और अब उसको सकुशल विदा कर दिया है।’
Hindi Bible HHBD
जब योआब और उसके साथ की समस्त सेना आई, तब लागों ने योबाब को बताया, कि नेर का पुत्रा अब्नेर राजा के पास आया था, और उस ने उसको बिदा कर दिया, और वह कुशल से चला गया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब योआब और उसके साथ की समस्त सेना आई, तब लोगों ने योआब को बताया, “नेर का पुत्र अब्नेर राजा के पास आया था, और उसने उसको विदा कर दिया, और वह कुशल से चला गया।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
योआब और उनकी सारी सेना उनके साथ वहां लौटी, तब उन्हें सूचना इस प्रकार दी गई थी, “नेर के पुत्र अबनेर राजा से भेंटकरने आए थे. राजा ने उन्हें पूरी शांति में लौटा दिया है.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जब योआब और उसके साथ की समस्त सेना आई, तब लोगों ने योआब को बताया, “नेर का पुत्र अब्नेर राजा के पास आया था, और उसने उसको विदा कर दिया, और वह कुशल से चला गया।”