2 Samuel 3:26 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
yoab ne daud ke pas se nikalakar daud ke anajane abner ke peechhe doot bheje, aur ve usako seera nam kund se lautta le aae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
योआब ने दाऊद को छोड़ा और सीरा के कुँए पर अब्नेर के पास दूत भेजे। दूत अब्नेर को वापस लाये। किन्तु दाऊद को इसका पता न चला।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
योआब दाऊद के दरबार से बाहर निकला। उसने अब्नेर के पीछे दूत भेजे। दूत अब्नेर को सीराह के जल-कुण्ड के पास से वापस ले आए। दाऊद को इस बात का पता नहीं चला।
Hindi Bible HHBD
योआब ने दाऊद के पास से निकलकर दाऊद के अनजाने अब्नेर के पीछे दूत भेजे, और वे उसको सीरा नाम कुण्ड से लौटा ले आए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
योआब ने दाऊद के पास से निकलकर अब्नेर के पीछे दूत भेजे, और वे उसको सीरा नामक कुण्ड से लौटा ले आए। परन्तु दाऊद को इस बात का पता न था।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
दावीद की उपस्थिति से बाहर आकर योआब ने अबनेर के पीछे अपने दूत दौड़ा दिए, जो अबनेर को सीराह के कुंड के निकट से लौटा लाया. मगर दावीद को इसका कोई ज्ञान न था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
योआब ने दाऊद के पास से निकलकर अब्नेर के पीछे दूत भेजे, और वे उसको सीरा नामक कुण्ड से लौटा ले आए। परन्तु दाऊद को इस बात का पता न था।