2 Samuel 3:37 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab un sab logon ne, varan samast israaael ne bhee, usee din jan liya ki ner ke putra abner ka ghaat kiya jana raja kee aur se nahee hua.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उस दिन यहूदा के लोगों और सभी इस्राएलियों ने समझ लिया कि राजा दाऊद वह व्यक्ति नहीं जिसने नेर के पुत्र अब्नेर को मारा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उस दिन सब लोगों को, समस्त इस्राएलियों को ज्ञात हुआ कि अब्नेर बेन-नेर की हत्या में राजा का हाथ नहीं है।
Hindi Bible HHBD
तब उन सब लोगों ने, वरन समस्त इस्राएल ने भी, उसी दिन जान लिया कि नेर के पुत्रा अब्नेर का घात किया जाना राजा की और से नही हुआ।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
अत: उन सब लोगों ने, वरन् समस्त इस्राएल ने भी, उस दिन जान लिया कि नेर के पुत्र अब्नेर का घात किया जाना राजा की ओर से नहीं था।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उस दिन इस्राएल के सभी लोगों के सामने यह स्पष्ट हो गया कि राजा की यह इच्छा कभी न थी कि नेर के पुत्र अबनेर की हत्या की जाए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
अतः उन सब लोगों ने, वरन् समस्त इस्राएल ने भी, उसी दिन जान लिया कि नेर के पुत्र अब्नेर का घात किया जाना राजा की ओर से नहीं था।