2 Samuel 3:9 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
yaadi maain daud ke sath ishvar kee shapath ke anusar bartav n karu, to parameshavar abner se vaaisa hee, varan us se bhee aadhaik kare
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मैं प्रतिज्ञा करता हूँ कि अब परमेश्वर ने जो कहा है वही होगा। यहोवा ने कहा कि वह शाऊल के परिवार के राज्य को ले लेगा और इसे दाऊद को देगा। यहोवा दाऊद को यहूदा और इस्राएल का राजा बनायेगा। वह दान से लेकर बेर्शेबा तक शासन करेगा। परमश्वर मेरे साथ बुरा करे यदि मैं वैसा होने में सहायता नहीं करता।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अब जो शपथ प्रभु परमेश्वर ने दाऊद से खाई थी, कि वह शाऊल के राज-परिवार से राज्य-सत्ता वापस ले लेगा, और इस्राएल एवं यहूदा प्रदेश पर, दान नगर से बएर-सेबा तक, दाऊद की राज्य-सत्ता स्थापित करेगा−यदि मैं परमेश्वर की इस शपथ को पूरा न करूँ, तो परमेश्वर मुझ-अब्नेर से कठोर से कठोर व्यवहार करे।’
Hindi Bible HHBD
यदि मैं दाऊद के साथ ईश्वर की शपथ के अनुसार बर्ताव न करूं, तो परमेशवर अब्नेर से वैसा ही, वरन उस से भी अधिक करे;
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यदि मैं दाऊद के साथ ईश्वर की शपथ के अनुसार बर्ताव न करूँ, तो परमेश्वर अब्नेर से वैसा ही, वरन् उससे भी अधिक करे;
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
अब यदि मैं, अबनेर, दान से बियरशीबा तक फैले हुए शाऊल वंश के राज्य दावीद को दिए जाने और दावीद के इस्राएल और यहूदिया पर सिंहासन की प्रतिष्ठा मिलने को,
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यदि मैं दाऊद के साथ परमेश्वर की शपथ के अनुसार बर्ताव न करूँ, तो परमेश्वर अब्नेर से वैसा ही, वरन् उससे भी अधिक करे;