2 Samuel 4:10 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
jab kisee ne yah janakar, ki maain shuubh samachar deta hoo, sikalag men mujh ko shaaul ke marane ka samachar diya, tab maain ne usako pakadkar ghaat karaya arthata usako samachar ka yahee badala mila.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु एक व्यक्ति ने यह सोचा था कि वह मेरे लिये अच्छी खबर लायेगा। उसने मुझसे कहा, ‘देखो! शाऊल मर गया।’ उसने सोचा था कि मैं उसे इस खबर को लाने के कारण पुरस्कार दूँगा। किन्तु मैंने उस व्यक्ति को पकड़ा और सिकलग में मार डाला।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मुझे किसी ने बताया, “महाराज शाऊल मर गए!” वह सोचता था कि उसने मुझे शुभ सन्देश सुनाया है। परन्तु मैंने उसको पकड़ा और सिक्लग नगर में उसका वध कर दिया। मैंने उसके शुभ सन्देश का उसको यह “पुरस्कार” दिया।
Hindi Bible HHBD
जब किसी ने यह जानकर, कि मैं शुभ समाचार देता हूं, सिकलग में मुझ को शाऊल के मरने का समाचार दिया, तब मैं ने उसको पकड़कर घात कराया; अर्थात् उसको समाचार का यही बदला मिला।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब किसी ने यह जानकर कि मैं शुभ समाचार देता हूँ, सिकलग में मुझ को शाऊल के मरने का समाचार दिया, तब मैं ने उसको पकड़कर घात कराया; अर्थात् उसको समाचार का यही बदला मिला।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब उस व्यक्ति ने आकर मुझे सूचना दी, सुनिए, ‘शाऊल की मृत्यु हो चुकी है,’ वह यह समझ रहा था कि वह मेरे लिए शुभ संदेश लेकर आया है, मैंने उसे पकड़ा और उसका वध कर दिया, यह ज़िकलाग की घटना है. उसके द्वारा लाए गए समाचार का ईनाम मैंने उसे इस रीति से दिया था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जब किसी ने यह जानकर, कि मैं शुभ समाचार देता हूँ, सिकलग में मुझ को शाऊल के मरने का समाचार दिया, तब मैंने उसको पकड़कर घात कराया; अर्थात् उसको समाचार का यही बदला मिला।