2 Samuel 4:11 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
fir jab dushtt manushyon ne aek nirdosh manushy ko usee ke ghar me, varan usakee charapai hee par ghaat kiya, to maain ab avashy hee usake koon ka palatta tum se loonga, aur tumhen dharatee par se nashtt kar daloonga.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इसलिये मैं तुम लोगों को मारना चाहूँगा और तुमको धरती से हटाऊँगा क्योंकि दुष्ट व्यक्तियों ने एक अच्छे व्यक्ति को अपने घर के शयनकक्ष में बिस्तर पर आराम करते समय मार डाला।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अब यदि डाकू किसी धार्मिक व्यक्‍ति की उसके घर में, उसके पलंग पर हत्‍या कर दें, तो मैं उनको कितना अधिक “पुरस्‍कार” दूँगा! क्‍या मैं उस धार्मिक व्यक्‍ति के रक्‍त का प्रतिशोध तुमसे नहीं लूँगा? क्‍या मैं तुम्‍हें धरती से मिटा नहीं डालूँगा?’
Hindi Bible HHBD
फिर जब दुष्ट मनुष्यों ने एक निर्दोष मनुष्य को उसी के घर में, वरन उसकी चारपाई ही पर घात किया, तो मैं अब अवश्य ही उसके खून का पलटा तुम से लूंगा, और तुम्हें धरती पर से नष्ट कर डालूंगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर जब दुष्‍ट मनुष्यों ने एक निर्दोष मनुष्य को उसी के घर में, वरन् उसकी चारपाई ही पर घात किया, तो मैं अब अवश्य ही उसके खून का बदला तुम से लूँगा, और तुम्हें धरती पर से नष्‍ट कर डालूँगा।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
अब यह विचार करो कि और कितनी अधिक होगी वह प्रतिक्रिया, जब दुष्ट व्यक्तियों ने एक धर्मी व्यक्ति की हत्या उसके घर में जाकर उसके बिछौने पर की है. क्या सही नहीं कि उसके रक्त का बदला तुम्हीं से लेकर तुम्हें पृथ्वी पर से मिटा दूं!”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर जब दुष्ट मनुष्यों ने एक निर्दोष मनुष्य को उसी के घर में, वरन् उसकी चारपाई ही पर घात किया, तो मैं अब अवश्य ही उसके खून का बदला तुम से लूँगा, और तुम्हें धरती पर से नष्ट कर डालूँगा।”