2 Samuel 4:5 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
us berotee rimmon ke putra rekab aur bana kade ghaam ke samay ishaboshot ke ghar men jab vah dopahar ko vishraam kar raha tha ae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
बेरोत के रिम्मोन के पुत्र रेकाब और बाना दोपहर को ईशबोशेत के महल में घुसे। ईशबोशेत गर्मी के कारण आराम कर रहा था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
एक दिन बेरोत नगर निवासी रिम्मोन के दोनों पुत्रों, रेकाब और बानाह, ने प्रस्थान किया। वे तेज धूप के समय ईशबोशेत के महल में आए। वह दोपहर को आराम कर रहा था।
Hindi Bible HHBD
उस बेरोती रिम्मोन के पुत्रा रेकाब और बाना कड़े घाम के समय ईशबोशेत के घर में जब वह दोपहर को विश्राम कर रहा था आए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उस बेरोती रिम्मोन के पुत्र रेकाब और बाना कड़ी धूप के समय ईशबोशेत के घर में जब वह दोपहर को विश्राम कर रहा था आए,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
बीरोथवासी रिम्मोन के दोनों पुत्रों, रेखाब और बाअनाह ने यात्रा प्रारंभ की, और वे इश-बोशेथ के आवास पर उस समय जा पहुंचे जब दिन की गर्मी के समय इश-बोशेथ विश्राम कर रहा था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उस बेरोती रिम्मोन के पुत्र रेकाब और बानाह कड़ी धूप के समय ईशबोशेत के घर में जब वह दोपहर को विश्राम कर रहा था आए।