2 Samuel 4:6 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur gehoon le jane ke bahane me ghar men ghaus gaae aur usake pett men mara tab rekab aur usaka bhai bana bhag nikale.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
रेकाब और बाना महल के बीच में इस प्रकार आये मानों वे कुछ गेहूँ लेने जा रहे हों। ईशबोशेत अपने बिस्तर में अपने शयनकक्ष में लेटा हुआ था। रेकाब और बाना ने आघात किया और ईशबोशेत को मार डाला। तब उन्होंने उसका सिर काटा और उसे अपने साथ ले गये। वे यरदन घाटी से होकर रात भर चलते रहे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
द्वार-रक्षिका गेहूँ बीन रही थी। वह ऊंघने लगी, और तब सो गई। रेकाब और उसका भाई बानाह चुपचाप भीतर घुस गए।
Hindi Bible HHBD
और गेहूं ले जाने के बहाने मे घर में घुस गए; और उसके पेट में मारा; तब रेकाब और उसका भाई बाना भाग निकले।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और गेहूँ ले जाने के बहाने से घर में घुस गए; और उसके पेट में मारा; तब रेकाब और उसका भाई बाना भाग निकले।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वे भवन के बीचवाले कमरे में कुछ इस ढंग से जा पहुंचे मानो वे वहां गेहूं लेने आए थे. वहां उन्होंने इश-बोशेथ के पेट में वार कर दिया. यह करके रेखाब और उसका भाई बाअनाह भाग निकले.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और गेहूँ ले जाने के बहाने घर में घुस गए; और उसके पेट में मारा; तब रेकाब और उसका भाई बानाह भाग निकले।