2 Samuel 4:7 — Compare Translations
6 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
jab ve ghar men ghause, aur vah sone kee kottree men charapai par sota tha, tab anhon ne use mar dala, aur usaka sir katt liya, aur usaka sir lekar ratonrat araba ke marga se chale.
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वे महल के भीतर आए। ईशबोशेत अपने शयन-कक्ष में पलंग पर सो रहा था। उन्होंने उस पर प्रहार किया, और उसे मार डाला। उन्होंने उसका सिर काट लिया। वे उसका सिर लेकर चले गए। वे अराबाह के मार्ग पर रात भर चलते रहे।
Hindi Bible HHBD
जब वे घर में घुसे, और वह सोने की कोठरी में चारपाई पर सोता था, तब अन्हों ने उसे मार डाला, और उसका सिर काट लिया, और उसका सिर लेकर रातोंरात अराबा के मार्ग से चले।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब वे घर में घुसे, और वह सोने की कोठरी में चारपाई पर सो रहा था, तब उन्होंने उसे मार डाला, और उसका सिर काट लिया, और उसका सिर लेकर रातोंरात अराबा के मार्ग से चले।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब उन्होंने भवन में प्रवेश किया, इश-बोशेथ अपने कमरे में बिछौने पर लेटे हुए थे. उन्होंने उन पर वार किया, जिससे उनकी मृत्यु हो गई. इसके बाद उन्होंने उनका सिर काट लिया और उसे लेकर वे सारी रात अराबाह मार्ग पर चलते रहे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जब वे घर में घुसे, और वह सोने की कोठरी में चारपाई पर सो रहा था, तब उन्होंने उसे मार डाला, और उसका सिर काट लिया, और उसका सिर लेकर रातों-रात अराबा के मार्ग से चले।