2 Samuel 4:8 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur ve ishaboshot ka sir hebraen men daud ke pas le jakar raja se kahane lage, dek, shaaul jo tera shatra aur tere praanon ka graahak tha, usake putra ishaboshot ka yah sir haai to aj ke din yahova ne shaaul aur usake vansh se mere prabhu raja ka palatta liya haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
वे हेब्रोन पहुँचे, और उन्होंने ईशबोशेत का सिर दाऊद को दिया। रेकाब और बाना ने राजा दाऊद से कहा, “यह आपके शत्रु शाऊल के पुत्र ईशबोशेत का सिर है। उसने आपको मारने का प्रयत्न किया। यहोवा ने शाऊल और उसके परिवार को आपके लिये आज दण्ड दिया है।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वे हेब्रोन नगर में दाऊद के पास ईशबोशेत का सिर ले गए। उन्‍होंने राजा दाऊद से यह कहा, ‘महाराज, आपके प्राण की ताक में रहनेवाले, आपके शत्रु शाऊल के पुत्र ईशबोशेत का सिर प्रस्‍तुत है। आज हमारे स्‍वामी, महाराज के लिए प्रभु ने शाऊल और उसके वंश से बदला ले लिया।’
Hindi Bible HHBD
और वे ईशबोशेत का सिर हेब्रोन में दाऊद के पास ले जाकर राजा से कहने लगे, देख, शाऊल जो तेरा शत्रु और तेरे प्राणों का ग्राहक था, उसके पुत्रा ईशबोशेत का यह सिर है; तो आज के दिन यहोवा ने शाऊल और उसके वंश से मेरे प्रभु राजा का पलटा लिया है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वे ईशबोशेत का सिर हेब्रोन में दाऊद के पास ले जाकर राजा से कहने लगे, “देख, शाऊल जो तेरा शत्रु और तेरे प्राणों का गाहक था, उसके पुत्र ईशबोशेत का यह सिर है; आज के दिन यहोवा ने शाऊल और उसके वंश से मेरे प्रभु राजा का पलटा लिया है।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इश-बोशेथ के सिर को लेकर दावीद के पास हेब्रोन जा पहुंचे और उन्हें यह सूचना दी, “यह देखिए, आपके शत्रु शाऊल के पुत्र इश-बोशेथ का सिर, जो आपके प्राणों के प्यासे रहे थे. अब आज याहवेह ने राजा, मेरे स्वामी को शाऊल और उनके वंशजों का बदला दे दिया है.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
वे ईशबोशेत का सिर हेब्रोन में दाऊद के पास ले जाकर राजा से कहने लगे, “देख, शाऊल जो तेरा शत्रु और तेरे प्राणों का ग्राहक था, उसके पुत्र ईशबोशेत का यह सिर है; तो आज के दिन यहोवा ने शाऊल और उसके वंश से मेरे प्रभु राजा का बदला लिया है।”