2 Samuel 5:13 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
jab daud hebraen se aya tab usake bad us ne yarooshalem kee aur aur rakhealiyan rakh lee, aur patnaiyan bana leen aur usake aur bette bettyaian utpann hui.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
दाऊद हेब्रोन से यरूशलेम चला गया। यरूशलेम में दाऊद ने और अधिक दासियों तथा पत्नियों को प्राप्त किया। दाऊद के कुछ दूसरे बच्चे भी यरूशलेम में हुए।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
हेब्रोन नगर से आने के पश्‍चात् दाऊद ने यरूशलेम नगर में अनेक स्‍त्रियों को अपनी पत्‍नी तथा रखेल बनाया, जिनसे अन्‍य पुत्र और पुत्रियाँ उत्‍पन्न हुईं।
Hindi Bible HHBD
जब दाऊद हेब्रोन से आया तब उसके बाद उस ने यरूशलेम की और और रखेलियां रख लीं, और पत्नियां बना लीं; और उसके और बेटे बेटियां उत्पन्न हुई।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब दाऊद हेब्रोन से आया तब उसने यरूशलेम की और रखेलियाँ रख लीं, और पत्नियाँ बना लीं; और उसके और बेटे बेटियाँ उत्पन्न हुईं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
हेब्रोन से येरूशलेम आकर बसने पर दावीद और भी उपपत्नियां और पत्नियां ले आए. उनको और भी संतान पैदा हुई.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जब दाऊद हेब्रोन से आया तब उसने यरूशलेम की और रखैलियाँ रख लीं, और पत्नियाँ बना लीं; और उसके और बेटे-बेटियाँ उत्पन्न हुईं।