2 Samuel 5:17 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
jab paalishtaiyon ne yah suna ki israaael ka raja hone ke liye daud ka abhaishok hua, tab sab palishtee daud kee khoj men nikale yah sunakar daud gaddh men chala gaya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
पलिश्तियों ने यह सुना कि इस्राएलियों ने दाऊद का अभिषेक इस्राएल के राजा के रूप में किया है तब सभी पलिश्ती दाऊद को मार डालने के लिये उसकी खोज करने निकले। किन्तु दाऊद को यह सूचना मिल गई। वह एक किले में चला गया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब पलिश्ती सेना ने यह सुना कि सम्पूर्ण इस्राएल देश पर राजा के रूप में दाऊद का अभिषेक किया गया है, तब वे दाऊद की खोज में निकले। दाऊद ने यह सुना। वह गढ़ के भीतर चला गया।
Hindi Bible HHBD
जब पलिश्तियों ने यह सुना कि इस्राएल का राजा होने के लिये दाऊद का अभिषेक हुआ, तब सब पलिश्ती दाऊद की खोज में निकले; यह सुनकर दाऊद गढ़ में चला गया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब पलिश्तियों ने यह सुना कि इस्राएल का राजा होने के लिये दाऊद का अभिषेक हुआ, तब सब पलिश्ती दाऊद की खोज में निकले; यह सुनकर दाऊद गढ़ में चला गया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब फिलिस्तीनियों को यह मालूम हुआ कि दावीद का राजाभिषेक इस्राएल के राजा के रूप में किया गया है, सभी फिलिस्तीनी दावीद की खोज में निकल पड़े; मगर जैसे ही दावीद ने इसके विषय में सुना, वह गढ़ में चले गए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जब पलिश्तियों ने यह सुना कि इस्राएल का राजा होने के लिये दाऊद का अभिषेक हुआ, तब सब पलिश्ती दाऊद की खोज में निकले; यह सुनकर दाऊद गढ़ में चला गया।