2 Samuel 5:8 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
us din daud ne kaha, jo koi yaboosiyon ko marana chahe, use chaahiye ki nale se hokar chaddhe, aur andho aur langade jin se daud man se ghain karata haai unhen mare. is se yah kahavat chalee, ki andho aur lagade bhvan men ane n paenge.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उस दिन दाऊद ने अपने लोगों से कहा, “यदि तुम लोग यबूसियों को हराना चाहते हो तो जलसुरंग से जाओ, और उन ‘अन्धे तथा अपाहिज’ शत्रुओं पर हमला करो।” यही कारण है कि लोग कहते हैं “अन्धे और विकलांग उपासना गृह में नहीं आ सकते।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उस दिन दाऊद ने यह कहा, ‘जो व्यक्ति यबूसियों पर आक्रमण करेगा, वह पानी की सुरंग के मार्ग से गढ़ कर चढ़ेगा। दाऊद इन लंगड़ों और अंधों से हृदय से घृणा करता है!’ इसलिए यह कहावत प्रचलित है: ‘अन्धे और लंगड़े व्यक्ति मन्दिर में प्रवेश नहीं कर सकते।’
Hindi Bible HHBD
उस दिन दाऊद ने कहा, जो कोई यबूसियों को मारना चाहे, उसे चाहिये कि नाले से होकर चढ़े, और अन्धे और लंगड़े जिन से दाऊद मन से घिन करता है उन्हें मारे। इस से यह कहावत चली, कि अन्धे और लगड़े भवन में आने न पाएंगे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उस दिन दाऊद ने कहा, “जो कोई यबूसियों को मारना चाहे, उसे चाहिये कि नाले से होकर चढ़े, और अन्धे और लँगड़े जिन से दाऊद मन से घिन करता है उन्हें मारे।” इससे यह कहावत चली, “अन्धे और लँगड़े भवन में आने न पाएँगे।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उस अवसर पर दावीद ने अपने लोगों से कहा, “यदि तुम लोग यबूसियों को हराना चाहते हो तो जल सुरंग से जाओ, और उन ‘अंधों तथा विकलांगों’ पर हमला करो.” यही कारण है कि लोग कहते हैं “अंधों और विकलांग को (राज) निवास में प्रवेश निषेध है.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उस दिन दाऊद ने कहा, “जो कोई यबूसियों को मारना चाहे, उसे चाहिये कि नाले से होकर चढ़े, और अंधे और लँगड़े जिनसे दाऊद मन से घिन करता है उन्हें मारे।” इससे यह कहावत चली, “ अंधे और लँगड़े महल में आने न पाएँगे # ।”