2 Samuel 6:12 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab daud raja ko yah bataya gaya, ki yahova ne obededom ke gharane par, aur jo kuchh usaka haai, us par bhee parameshvar ke sandook ke karan aashaish dee haai. tab daud ne jakar parameshvar ke sandook ko obededom ke ghar se daudapur men anand ke sath pahooncha diya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
लोगों ने दाऊद से कहा, “यहोवा ने ओबेद—एदोम के परिवार और उसकी सारी चीजों को आशीर्वाद दिया क्योंकि परमेश्वर का पवित्र सन्दूक वहाँ है।” इसलिये दाऊद गया और ओबेद—एदोम के घर से परमेश्वर के पवित्र सन्दूक को दाऊद नगर से ले आया। दाऊद ने इसे प्रसन्नता से किया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
किसी ने यह बात राजा दाऊद को बताई, ‘प्रभु परमेश्‍वर ने अपनी मंजूषा के कारण ओबेद-एदोम के परिवार, तथा उसके पास जो कुछ है, उस पर आशिष की है।’ अत: दाऊद गया। वह आनन्‍द के साथ परमेश्‍वर की मंजूषा ओबेद-एदोम के घर से दाऊदपुर में ले आया।
Hindi Bible HHBD
तब दाऊद राजा को यह बताया गया, कि यहोवा ने ओबेदेदोम के घराने पर, और जो कुछ उसका है, उस पर भी परमेश्वर के सन्दूक के कारण आशिष दी है। तब दाऊद ने जाकर परमेश्वर के सन्दूक को ओबेदेदोम के घर से दाऊदपुर में आनन्द के साथ पहूंचा दिया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब दाऊद राजा को यह बताया गया, कि यहोवा ने ओबेदेदोम के घराने पर, और जो कुछ उसका है, उस पर भी परमेश्‍वर के सन्दूक के कारण आशीष दी है। तब दाऊद ने जाकर परमेश्‍वर के सन्दूक को ओबेदेदोम के घर से दाऊदपुर में आनन्द के साथ पहुँचा दिया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
दावीद राजा को तब यह सूचना दी गई: “परमेश्वर के संदूक के कारण याहवेह ने ओबेद-एदोम के परिवार और उनकी संपत्ति पर आशीषों की बारिश की है.” दावीद गए और ओबेद-एदोम के घर से परमेश्वर का संदूक बड़े हर्ष के साथ दावीद के नगर में ले आए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब दाऊद राजा को यह बताया गया, कि यहोवा ने ओबेदेदोम के घराने पर, और जो कुछ उसका है, उस पर भी परमेश्वर के सन्दूक के कारण आशीष दी है। तब दाऊद ने जाकर परमेश्वर के सन्दूक को ओबेदेदोम के घर से दाऊदपुर में आनन्द के साथ पहुँचा दिया।