2 Samuel 6:21 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
daud ne meekal se kaha, yahova, jis ne tere pita aur usake samast gharane kee santee mujh ko chunakar apanee praja israaael ka pradhaan hone ko tthara diya haai, usake sammukh maain ne aeesa khela--aur maain yahova ke sammukh isee prakar khela karoonga.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब दाऊद ने मीकल से कहा, “यहोवा ने मुझे चुना है, न कि तुम्हारे पिता और उसके परिवार के किसी व्यक्ति ने। यहोवा ने मुझे इस्राएल के अपने लोगों का मार्ग दर्शक बनने के लिये चुना। यही कारण है कि मैं यहोवा के सामने उत्सव मनाऊँगा और नृत्य करूँगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
दाऊद ने मीकल से कहा, ‘मैं लोगों के लिए नहीं, वरन् प्रभु के लिए नाच रहा था। जीवन्‍त प्रभु की सौगन्‍ध! मैं प्रभु के सम्‍मुख पुन: नाचूँगा, जिसने तुम्‍हारे पिता और उसके राज-परिवार के व्यक्‍तियों की अपेक्षा मुझे चुना और अपने निज लोगों पर, इस्राएल देश का अगुआ नियुक्‍त किया है।
Hindi Bible HHBD
दाऊद ने मीकल से कहा, यहोवा, जिस ने तेरे पिता और उसके समस्त घराने की सन्ती मुझ को चुनकर अपनी प्रजा इस्राएल का प्रधान होने को ठहरा दिया है, उसके सम्मुख मैं ने ऐसा खेला-- और मैं यहोवा के सम्मुख इसी प्रकार खेला करूंगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
दाऊद ने मीकल से कहा, “यहोवा, जिसने तेरे पिता और उसके समस्त घराने के बदले मुझ को चुनकर अपनी प्रजा इस्राएल का प्रधान होने को ठहरा दिया है, उसके सम्मुख मैं ऐसा नाचा—और मैं यहोवा के सम्मुख इसी प्रकार नाचा करूँगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
दावीद ने मीखल को उत्तर दिया, “यह तो याहवेह के सामने हो रहा था, जिन्होंने मुझे तुम्हारे पिता और तुम्हारे सारे परिवार की अपेक्षा इस्राएल का शासक बनाना सही समझा. याहवेह के सामने मैं और भी नाचूंगा,
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
दाऊद ने मीकल से कहा, “यहोवा, जिसने तेरे पिता और उसके समस्त घराने के बदले मुझ को चुनकर अपनी प्रजा इस्राएल का प्रधान होने को ठहरा दिया है, उसके सम्मुख मैं ऐसा नाचा—और मैं यहोवा के सम्मुख इसी प्रकार नाचा करूँगा।