2 Samuel 6:22 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur is se bhee maain adhaik tuchchh banoonga, aur apane lekhe neech ttharoonga aur jin launadyaien kee too ne charcha kee ve bhee mera adaraman karengee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
संभव है, मैं तुम्हारी दृष्टि में अपना सम्मान खो दूँ। संभव है मैं तुम्हारी निगाह में ही कुछ गिर जाऊँ। किन्तु जिन लड़कियों के बारे में तुम बात करती हो वे मेरा सम्मान करती हैं।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैं प्रभु के लिए इससे अधिक निम्न आचरण करूँगा। मैं तुम्हारी दृष्टि में भले ही नीच ठहरूँ; किन्तु जिन दासियों का तुमने उल्लेख किया है, वे मेरा सम्मान करेंगी।’
Hindi Bible HHBD
और इस से भी मैं अधिक तुच्छ बनूंगा, और अपने लेखे नीच ठहरूंगा; और जिन लौंडियों की तू ने चर्चा की वे भी मेरा आदरमान करेंगी।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और मैं इससे भी अधिक तुच्छ बनूँगा, और अपनी दृष्टि में नीच ठहरूँगा; और जिन दासियों की तू ने चर्चा की वे भी मेरा आदरमान करेंगी।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
और मैं तो याहवेह के लिए अपने आपको तुम्हारी दृष्टि में और भी अधिक घृणित बना लूंगा, अपनी ही दृष्टि में नीचा हो जाऊंगा; मगर जिन दासियों का तुमने उल्लेख किया है, उनकी दृष्टि में तो मैं सम्मानित ही रहूंगा.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और मैं इससे भी अधिक तुच्छ बनूँगा, और अपनी दृष्टि में नीच ठहरूँगा; और जिन दासियों की तूने चर्चा की वे भी मेरा आदरमान करेंगी।”