2 Samuel 7:19 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
parantu taubhee, he prabhu yahova, yah teree drashttee men chhottee see bat hui kyonaki tu ne apane das ke gharane ke vishay age ke bahut dinon tak kee charcha kee haai, aur he prabhu yahova, yah to manushy ka niyam haai!
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मैं तेरे सेवक के अतिरिक्त और कुछ नहीं हूँ, और तू मुझ पर इतना अधिक कृपालु रहा है। किन्तु तूने ये कृपायें मेरे भविष्य के पिरवार के लिये भी करने को कहा है। यहोवा मेरे स्वामी, तू सदा लोगों के लिये ऐसी ही बातें नहीं कहता, क्या तू कहता है?
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
फिर भी यह तेरी दृष्‍टि में कितनी छोटी बात है। हे प्रभु, हे स्‍वामी! तूने अपने सेवक के वंश को सुदूर भविष्‍य के लिए भी वचन दिया। काश यह मनुष्‍यों के लिए शिक्षा का कारण बने! हे प्रभु, हे स्‍वामी!
Hindi Bible HHBD
परन्तु तौभी, हे प्रभु यहोवा, यह तेरी दृष्टी में छोटी सी बात हुई; क्योंकि तु ने अपने दास के घराने के विषय आगे के बहुत दिनों तक की चर्चा की है, और हे प्रभु यहोवा, यह तो मनुष्य का नियम है!
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तौभी, हे प्रभु यहोवा, यह तेरी दृष्‍टि में छोटी सी बात हुई; क्योंकि तू ने अपने दास के घराने के विषय आगे के बहुत दिनों तक की चर्चा की है, हे प्रभु यहोवा, यह तो मनुष्य का नियम है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
और प्रभु याहवेह, मानो यह आपकी दृष्टि में पर्याप्‍त नहीं था, आपने मेरे वंशजों के दूर के भविष्य के विषय में भी प्रतिज्ञा कर दी है. प्रभु परमेश्वर, यह सब केवल मिट्टी मात्र मनुष्य के लिए!
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तो भी, हे प्रभु यहोवा, यह तेरी दृष्टि में छोटी सी बात हुई #; क्योंकि तूने अपने दास के घराने के विषय आगे के बहुत दिनों तक की चर्चा की है, हे प्रभु यहोवा, यह तो मनुष्य का नियम है।