2 Samuel 7:2 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab raja natan nam bhavishyadvkta se kahane laga, dek, maain to devadaru ke bane huae ghar men rahata hoo, parantu parameshvar ka sandook tamboo men rahata haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
राजा दाऊद ने नातान नबी से कहा, “देखो, मैं देवदारू की लकड़ी से बने महल में रह रहा हूँ। किन्तु परमेश्वर का पवित्र सन्दूक अब भी तम्बू में रखा हुआ है।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
एक दिन राजा दाऊद ने नबी नातान से यह कहा, ‘देखिए, मैं तो देवदार के महल में रहता हूँ, परन्तु परमेश्वर की मंजूषा तम्बू के भीतर पड़ी है।’
Hindi Bible HHBD
तब राजा नातान नाम भविष्यद्वक्ता से कहने लगा, देख, मैं तो देवदारू के बने हुए घर में रहता हूँ, परन्तु परमेश्वर का सन्दूक तम्बू में रहता है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब राजा नातान नामक भविष्यद्वक्ता से कहने लगा, “देख, मैं तो देवदारु के बने हुए घर में रहता हूँ, परन्तु परमेश्वर का सन्दूक तम्बू में रहता है।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
राजा ने भविष्यद्वक्ता नाथान पर अपनी यह इच्छा प्रकट की: अब विचार कीजिए, “मैं तो देवदार से बने भव्य घर में निवास कर रहा हूं, जबकि परमेश्वर का संदूक तंबू और पर्दों में.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब राजा नातान नामक भविष्यद्वक्ता # से कहने लगा, “देख, मैं तो देवदार के बने हुए घर में रहता हूँ, परन्तु परमेश्वर का सन्दूक तम्बू में रहता है।”