2 Samuel 7:27 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
kyonaki, he senaon ke yahova, he israaael ke parameshvar, too ne yah kahakar apane das par pragatt kiya haai, ki maain tera ghar banaae rakoonga is karan tere das ko tujh se yah praarthna karane ka hiyav hua haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“सर्वशक्तिमान यहोवा, इस्राएल के परमेश्वर, तूने मुझे बहुत कुछ दिखाया है। तूने कहा, ‘मैं तुम्हारे परिवार को महान बनाऊँगा।’ यही कारण है कि मैं तेरे सेवक ने, तेरे प्रति यह प्रार्थना करने का निश्चय किया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
हे स्वर्गिक सेनाओं के प्रभु, हे इस्राएल के परमेश्वर, तूने अपने सेवक दाऊद के कानों में यह बात प्रकट की है, “मैं तुझे स्वयं ‘भवन’ बनाऊंगा!” अत: तेरे सेवक को साहस प्राप्त हुआ, और उसने तुझ से यह प्रार्थना की।
Hindi Bible HHBD
क्योंकि, हे सेनाओं के यहोवा, हे इस्राएल के परमेश्वर, तू ने यह कहकर अपने दास पर प्रगट किया है, कि मैं तेरा घर बनाए रखूंगा; इस कारण तेरे दास को तुझ से यह प्रार्थना करने का हियाव हुआ है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
क्योंकि हे सेनाओं के यहोवा, हे इस्राएल के परमेश्वर, तू ने यह कहकर अपने दास पर प्रगट किया है, कि मैं तेरा घर बनाए रखूँगा; इस कारण तेरे दास को तुझ से यह प्रार्थना करने का हियाव हुआ है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“यह इसलिये कि सर्वशक्तिमान याहवेह, आपने, इस्राएल के परमेश्वर ही ने, अपने सेवक पर इन शब्दों में यह प्रकाशित किया है, ‘मैं तुम्हारे वंश को प्रतिष्ठित करूंगा.’ इसी बात के प्रकाश में आपके सेवक को इस प्रकार की प्रार्थना करने का साहस प्राप्त हुआ है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
क्योंकि, हे सेनाओं के यहोवा, हे इस्राएल के परमेश्वर, तूने यह कहकर अपने दास पर प्रगट किया है, कि मैं तेरा घर बनाए रखूँगा; इस कारण तेरे दास को तुझ से यह प्रार्थना करने का हियाव हुआ है # ।