2 Samuel 9:11 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
seeba ne raja se kaha, mera prabhu raja apane das ko jo jo agyaa de, un sabhon ke anusar tera das karega. daud ne kaha, mapeeboshot rajakumaron kee nai meree mej par bhojan kiya kare.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
सीबा ने राजा दाऊद से कहा, “मैं आपका सेवक हूँ। मैं वह सब कुछ करूँगा, जो मेरे स्वामी, मेरे राजा आदेश देंगे।” अत: मेपीबोशेत ने दाऊद की मेज पर राजा के पुत्रों में से एक की तरह भोजन किया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
सीबा ने राजा दाऊद से कहा, ‘जो आदेश महाराज ने अपने सेवक को दिए हैं, वह उनके अनुसार कार्य करेगा।’ इस प्रकार मपीबोशेत दाऊद के राजकुमारों के सदृश उसके साथ भोजन करने लगा।
Hindi Bible HHBD
सीबा ने राजा से कहा, मेरा प्रभु राजा अपने दास को जो जो आज्ञा दे, उन सभों के अनुसार तेरा दास करेगा। दाऊद ने कहा, मपीबोशेत राजकुमारों की नाई मेरी मेज पर भोजन किया करे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
सीबा ने राजा से कहा, “मेरा प्रभु राजा अपने दास को जो जो आज्ञा दे, उन सभों के अनुसार तेरा दास करेगा।” दाऊद ने कहा, “मपीबोशेत राजकुमारों के समान मेरी मेज पर भोजन किया करे।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
ज़ीबा ने राजा से कहा, “जैसा राजा, मेरे स्वामी ने आदेश दिया है, आपका सेवक वैसा ही करेगा.” तब मेफ़िबोशेथ दावीद के साथ राजा के पुत्रों के समान भोजन करने लगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
सीबा ने राजा से कहा, “मेरा प्रभु राजा अपने दास को जो-जो आज्ञा दे, उन सभी के अनुसार तेरा दास करेगा।” दाऊद ने कहा, “मपीबोशेत राजकुमारों के समान मेरी मेज पर भोजन किया करे।”