2 Samuel 9:2 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
shaaul ke gharane ka seeba nam aek karmacharee tha, vah daud ke pas bulaya gaya aur jab raja ne us se poochha, kya too seeba haai? tab us ne kaha, ha, tera das vahee haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
शाऊल के परिवार से एक सेवक सीबा नाम का था। दाऊद के सेवकों ने सीबा को दाऊद के पास बुलाया। राजा दाऊद ने पूछा, “क्या तुम सीबा हो?” सीबा ने कहा, “हाँ मैं सीबा, आपका सेवक हूँ।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
शाऊल के परिवार में एक सेवक था। उसका नाम सीबा था। दाऊद के सेवकों ने उसे दाऊद के पास बुलाया। राजा दाऊद ने उससे पूछा, ‘क्या तुम सीबा हो?’ उसने कहा, ‘हाँ, महाराज, मैं आपका सेवक सीबा हूँ।’
Hindi Bible HHBD
शाऊल के घराने का सीबा नाम एक कर्मचारी था, वह दाऊद के पास बुलाया गया; और जब राजा ने उस से पूछा, क्या तू सीबा है? तब उस ने कहा, हां, तेरा दास वही है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
शाऊल के घराने का सीबा नामक एक कर्मचारी था; वह दाऊद के पास बुलाया गया; और जब राजा ने उससे पूछा, “क्या तू सीबा है?” तब उसने कहा, “हाँ, तेरा दास वही है।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
शाऊल के परिवार की परिचर्या के उद्देश्य से एक सेवक रखा गया था, जिसका नाम ज़ीबा था. उसे ही दावीद से भेंटकरने के लिए बुलवाया गया. राजा ने उससे प्रश्न किया, “क्या तुम्ही ज़ीबा हो?” “जी हां, मैं आपका सेवक ज़ीबा हूं,” उसने उत्तर दिया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
शाऊल के घराने का सीबा नामक एक कर्मचारी था, वह दाऊद के पास बुलाया गया; और जब राजा ने उससे पूछा, “क्या तू सीबा है?” तब उसने कहा, हाँ, “तेरा दास वही है।”