2 Samuel 9:3 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
raja ne poochha, kya shaaul ke gharane men se koi ab tak bacha haai, jisako maain parameshvar kee see praeeti dikhaun? seeba ne raja se kaha, ha, yonatan ka aek betta to haai, jo langada haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
राजा ने पूछा, “क्या शाऊल के परिवार में कोई बचा है? मैं उस व्यक्ति पर परमेश्वर की कृपा दिखाना चाहता हूँ।” सीबा ने राजा दाऊद से कहा, “योनातन का एक पुत्र अभी तक जीवित है? वह दोनों पैरों से लंगड़ा है।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
राजा दाऊद ने फिर पूछा, ‘क्‍या शाऊल के परिवार में अब तक कोई बचा है? मैं उस पर परमेश्‍वर की करुणा प्रकट करना चाहता हूँ।’ सीबा ने राजा से कहा, ‘राजकुमार योनातन का एक पुत्र अब तक जीवित है। वह दोनों पैर से लंगड़ा है।’
Hindi Bible HHBD
राजा ने पूछा, क्या शाऊल के घराने में से कोई अब तक बचा है, जिसको मैं परमेश्वर की सी प्रीति दिखाऊं? सीबा ने राजा से कहा, हां, योनातन का एक बेटा तो है, जो लंगड़ा है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
राजा ने पूछा, “क्या शाऊल के घराने में से कोई अब तक बचा है, जिसको मैं परमेश्‍वर की सी प्रीति दिखाऊँ?” सीबा ने राजा से कहा, “हाँ, योनातान का एक बेटा तो है, जो लँगड़ा है।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इस पर राजा ने इससे आगे प्रश्न किया, “क्या शाऊल के वंश में अब कोई भी शेष न रहा, जिस पर मैं परमेश्वर की दया दिखा सकूं?” ज़ीबा ने उन्हें उत्तर दिया, “योनातन का एक पुत्र ज़रूर जीवित है. दोनों ही पैरों से वह अपंग है.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
राजा ने पूछा, “क्या शाऊल के घराने में से कोई अब तक बचा है, जिसको मैं परमेश्वर की सी प्रीति दिखाऊँ?” सीबा ने राजा से कहा, “हाँ, योनातान का एक बेटा तो है, जो लँगड़ा है।”